WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur Crime : गोलमुरी में बच्ची के साथ अश्लील हरकत करने के मामले में एक धराया, गुस्साए लोग पहुंचे थाना, देखें – Video, सहित क्राइम की तीन खबरें पढ़ें एक क्लिक में

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

जमशेदपुर के गोलमुरी थाना क्षेत्र में एक 4 साल की बच्ची के साथ अश्लील हरकत करने वाले को पुलिस ने पकड़ा है। इधर पुलिस द्वारा मामला दर्ज नहीं करने से गुस्साए स्थानीय लोग गोलमुरी थाना पहुंचे और प्राथमिकी दर्ज करवाई। वहीं परिजन अन्य लोगों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।

बता दें कि शुक्रवार शाम बच्ची बाल्टी लेकर पानी भरने के लिए गई थी। इसी बीच बस्ती के ही एक युवक ने बच्ची को पकड़ने का प्रयास किया, पर बच्ची हाथ छुड़ाकर भाग गई। रात में बच्ची अचानक डर गई और छाती में दर्द होने की बात कहते हुए रोने लगी। बाद में बच्ची ने बताया कि उसके साथ गलत करने का प्रयास किया गया था।

Gambhir Car Associate Motion Ads

उलीडीह में चोरी करने वाले तीन धराए

जमशेदपुर के उलीडीह थाना अंतर्गत कालिकानगर में चोरी करने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में मानगो रोड नंबर 13 बी निवासी मो अरसद अंसारी, रोड नंबर 6 निवासी मो सोहेल उर्फ टेन और अबू सानन शामिल है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी का सामान भी बरामद कर लिया है। जानकारी के अनुसार आरोपियों ने 14 सितंबर को कालिकानगर के एक घर में चोरी की घटना को अंजाम दिया था। पुलिस मंगलवार को आरोपियों को जेल भेजेगी।

बस स्टैंड के पास व्यक्ति से मोबाइल की छिनतई

उधर, सीतारामडेरा थाना अंतर्गत बस स्टैंड आश्रय गृह के पास मानगो शंकोसाई निवासी विनोद पोद्दार से दो अज्ञात ने मोबाइल और पर्स की छिनतई कर ली। घटना 14 सितंबर की है। मामले को लेकर विनोद ने सीतारामडेरा थाना में अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। विनोद ने पुलिस को बताया कि वे बस स्टैंड के पास खड़े थे। तभी दो युवक आए और उनकी जेब से मोबाइल और पर्स की छिनतई कर फरार हो गए। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर