Breaking News
Jamshedpur : ब्राह्मण युवा शक्ति संघ के नव निर्वाचित पदाधिकारियों को महेंद्र पांडेय ने दी बधाई Jamshedpur : DBMS Girls High School की प्रधानाध्यापिका सी. कनगधारा ने OTA ग्वालियर में जीता स्वर्ण पदक Nikhar Sablok Murder Case : साजिशकर्ता राघव के सोनारी स्थित News-26 कार्यालय में पहुंची दो जिलों की पुलिस, पत्नी को बुलाया Viral Crime : जमुई में नाबालिग लड़का-लड़की से सरेराह बदसलूकी, वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने कसा शिकंजा Political Prediction: सम्राट चौधरी की कुर्सी पर उपेंद्र कुशवाहा का बड़ा बयान, बोले- ‘शीर्ष नेतृत्व और आपकी कृपा रहेगी, तब तक कोई नहीं हटा सकता’ Jamshedpur Breaking : जुगसलाई में मलिक प्लाई शॉप में लाखों की चोरी, छत के रास्ते घुसे चोर, देखें – Video
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : दानवीर भामाशाह चौक नामकरण की उठी मांग, तेली साहू महासभा की बैठक में समाज भवन और जाति प्रमाण पत्र पर हुई चर्चा

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर।

अखिल भारतीय तेली साहू महासभा, पूर्वी सिंहभूम जिला इकाई की महत्वपूर्ण बैठक मंगलवार को बिष्टुपुर स्थित सर्किट हाउस (सीएच एरिया) में जिला अध्यक्ष द्वारका प्रसाद की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में समाज के विकास, संगठन विस्तार तथा विभिन्न जनहित के मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई और कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि साकची स्थित एमजीएम गोलचक्कर का नाम “दानवीर भामाशाह चौक” रखा जाए। इसके लिए जिला प्रशासन को शीघ्र ही एक ज्ञापन सौंपा जाएगा।

Gambhir Car Associate Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

बैठक के दौरान तेली/साहू समाज के लोगों को जाति प्रमाण पत्र बनवाने में आ रही समस्याओं पर भी चिंता व्यक्त की गई। महासभा ने प्रशासन से मांग की कि समाज के पात्र लोगों को बिना किसी अनावश्यक बाधा के जाति प्रमाण पत्र निर्गत किया जाए।

संगठन को गांव-गांव और मोहल्लों तक मजबूत करने के उद्देश्य से प्रत्येक क्षेत्र में बैठकें आयोजित करने तथा क्षेत्रीय कमेटियों के गठन का भी निर्णय लिया गया। इसके साथ ही समाज के सुचारू संचालन और सामाजिक गतिविधियों के लिए समाज भवन निर्माण को सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर सहमति बनी।

बैठक में समाज के लोगों की राजनीतिक एवं सामाजिक भागीदारी बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया। साथ ही समाज विरोधी गतिविधियों पर कड़ा रुख अपनाने और समाज की एकता एवं संगठन को और मजबूत बनाने का संकल्प लिया गया।

बैठक में महामंत्री मनोज गुप्ता, कोषाध्यक्ष कृष्णा गुप्ता, संस्थापक अध्यक्ष राज किशोर प्रसाद, संस्थापक कोषाध्यक्ष कुंदन कुमार गुप्ता, उर्मिला देवी, राधा देवी, नागेंद्र गुप्ता, अनिल साहू, शेखर कुमार गुप्ता, दीपक गुप्ता सहित क्षेत्रीय कमेटी के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में समाज बंधु उपस्थित थे।कार्यक्रम के अंत में महासभा के महामंत्री मनोज गुप्ता ने सभी उपस्थित सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर