Jamshedpur : श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ महोत्सव के तृतीय दिवस पर शामिल हुए दिनेश कुमार

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

जमशेदपुर के साकची स्थित अग्रसेन भवन में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ महोत्सव के तृतीय दिवस पर भाजपा पूर्वी सिंहभूम के जिला प्रभारी एवं पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा जमशेदपुर महानगर श्री दिनेश कुमार ने सहभागिता कर पूज्य आचार्य श्री सुरेश चन्द्र शास्त्री जी महाराज के श्रीमुख से दिव्य कथा का श्रवण किया।

इस अवसर पर दिनेश कुमार ने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि समाज को संस्कार, नैतिक मूल्यों एवं आध्यात्मिक चेतना से जोड़ने का एक प्रभावी माध्यम है। कथा के माध्यम से व्यक्ति को जीवन में सद्मार्ग पर चलने की प्रेरणा प्राप्त होती है तथा समाज में सकारात्मकता, सद्भाव एवं मानव कल्याण की भावना का विस्तार होता है।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

उन्होंने कहा कि कथा श्रवण से मन को शांति, आत्मिक बल एवं ईश्वर के प्रति अटूट श्रद्धा प्राप्त होती है। वर्तमान समय में ऐसे आध्यात्मिक आयोजनों की आवश्यकता और भी अधिक बढ़ जाती है, जो समाज को सांस्कृतिक एवं नैतिक मूल्यों से जोड़ने का कार्य करते हैं।

इस दौरान पूज्य आचार्य श्री सुरेश चन्द्र शास्त्री जी महाराज ने अपने ओजस्वी एवं भावपूर्ण कथा प्रवचन में श्रीमद्भागवत महापुराण के विभिन्न प्रसंगों का वर्णन करते हुए श्रद्धालुओं को धर्म, भक्ति, सेवा एवं मानवता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि भगवान की कथा केवल श्रवण का विषय नहीं, बल्कि जीवन में आत्मसात करने का माध्यम है। कथा के माध्यम से व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आता है तथा समाज में प्रेम, सद्भाव और संस्कारों का विस्तार होता है।

दिनेश कुमार ने इस भव्य एवं सफल आयोजन के लिए रामनिवास लड्डा, राजकुमार, कमल किशोर लड्डा, कमल लड्डा, दिलीप लड्डा एवं उनके परिवारजनों सहित सभी श्रद्धालुओं और आयोजन समिति के सदस्यों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

उल्लेखनीय है कि 11 जून से प्रारंभ हुआ यह श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ महोत्सव 17 जून तक चलेगा तथा 18 जून को श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद का वितरण किया जाएगा।

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें