Breaking News
Jamshedpur Big Dharmik Event : नगर कीर्तन में शामिल होने सोनारी गुरुद्वारा पहुंचे डीसी, संगत को बुलाई फतेह, देखें – Video Good News : जमशेदपुर को हार्ट-सेफ सिटी बनाने की पहल, सेक्रेड हार्ट कॉन्वेंट स्कूल में लगा एईडी Action by the Jamshedpur police administration: घाघीडीह मंडल कारा में आधी रात तक चली सघन तलाशी, स्टेशन रोड जाम को चीरते हुए निकला काफिला Uttar Pradesh Politics : आजम खान – आंसुओं में संघर्ष की कहानी और सियासत में वापसी की चुनौती Guru Nanak Jayanti in Jamshedpur : फूलों की बारिश से महकेगा नगर कीर्तन का रास्ता, पालकी साहिब के आगे होगी भव्य पुष्पवर्षा Jamshedpur : महासंघ चुनाव में सियासी उलटफेर, रवींद्र की जमीन खिसकी तो वीरेन्द्र का दबदबा कायम, परिवारवाद पर मचा संग्राम
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : जिला कांग्रेस ने भारत रत्न स्व. राजीव गांधी की जयन्ती पर व्याख्यान कार्यक्रम किया आयोजित

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस के दिशानिर्देश पर पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी जी के जयन्ती के अवसर पर व्याख्यान कार्यक्रम तिलक पुस्तकालय बिष्टूपुर में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ नेता अशोक चौधरी शामिल हुए। उन्होनें कहा कि ऐसे हजारों योजनाएं हैं, जो हमें आज भी दिखते हैं।

जयंती के अवसर पर हम उन्हें याद करते हुए अपने आपको गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं, स्वर्गीय राजीव गांधी संपूर्ण भारत के युवाओं के लिए आइकन के रूप में जाने जाते रहे है। स्वः राजीव गांधी जी कांग्रेसजनों के बीच सरल स्वभाव, व्यक्तित्व के धनी, कांग्रेस के कार्यकर्ताओं का मान सम्मान करने वाले महान नेता के रूप में संज्ञा दी। आज के विकृत मानसिकता के लोग कहते है कि 70 वर्षों में कुछ नही हुआ, जबकि 70 वर्षों के दौरान भारत ने सभी उपलब्धियों को प्राप्त कर लिया है।

Gambhir Car Associate Motion Ads

प्रदेश सचिव राकेश कुमार तिवारी ने कहा कि भारतरत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी जी के हजारों योगदान में से कंप्यूटर जगत के जनक के रूप में जानते हैं। जिला उपाध्यक्ष राजकिशोर यादव ने कहा कि पंचायती राज के द्वारा जवाहर रोजगार योजना ला कर बहुत मजबूती प्रदान किया, जिसके तहत गांव में सड़क, नाली, भवन, स्कूल भवन, पुल पुलिया, शौचालय निर्माण सहित सैकड़ो विकास की योजनाएं संचालित होने लगी। इन्हीं के देख-रेख में भारत विकास के मामले में बहुत तरक्की किया।

व्याख्यान को संबोधित करते हुए प्रदेश महासचिव परविंदर सिंह ने कहा कि नौजवानों को मतदान करने की उम्र 21 वर्ष से घटाकर 18 वर्ष करके नौजवानों को देश निर्माण में भागीदार बनाया। 15 सूत्रीय सदस्य रियाजुद्दीन खान ने कहा कि स्वः राजीव गाँधी जी ने ही सूचना क्रांति का सूत्रपात भारत में किया, जिसका उपयोग वर्तमान में व्यापक पैमाने पर हो रहा है।

भारतयात्री अमरजीत नाथ मिश्र ने कहा कि स्वर्गीय राजीव गाँधी ने महिलाओं को राजनीति में 33% आरक्षण देकर महिलाओं का सम्मान बढ़ाया। प्रखण्ड पर्यवेक्षक अखिलेश सिंह यादव ने कहा कि स्वर्गीय राजीव गांधी जी ने ही श्रीलंका में शांति सेवा भेज कर विश्व को अस्थिर होने से बचाया।

कार्यक्रम का संचालन संजय सिंह आजाद उपाध्यक्ष ने किया।
कार्यक्रम में सर्वश्री ब्रजेन्द्र तिवारी, अशोक कुमार सिंह, रजनीश सिंह, अंसार खान, अशोक सिंह क्रांतिकारी, रंजीत सिंह, अमर कुमार मिश्र, जसवंत सिंह जस्सी, रंजीत झा, गुरदीप सिंह, धर्मा राव प्रखण्ड अध्यक्ष साकची, इंतिखाब वास्ती, राजगृही यादव, राजेश चौधरी, जे. एस. पदरी, प्रितपाल सिंह, वाल्मीकि मंडल, डाॅ संतोष वर्मा, रंजन सिंह अध्यक्ष घाघीडीह-करनडीह मण्डल, शामिल हुए।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर