Jamshedpur : नालियों के गंदे पानी से राहगीरों का चलना मुश्किल, समता नगर में मानगो नगर निगम के खिलाफ हल्ला बोल

SHARE:

लाईलाज लकवा रूपी बीमारी से ग्रसित हो गया है पूरा सिस्टम – विकास सिंह

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

जमशेदपुर के मानगो के सभी वार्डों में गंदगी का अंबार लगा हुआ है. सफाई के नाम में मानगो नगर निगम केवल खानापूर्ति कर रहा है. मानगो के वार्ड नंबर 10 के समता नगर की नाली विगत दस दिनों से बजबजा रही है. स्थानीय लोगों ने इसकी शिकायत मानगो नगर निगम में की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई. नीय महिला रुकमणि देवी प्रतिदिन मंदिर पूजा करने मंदिर जाती है. बजबजाते नाली का गंदा पानी पूरा सड़क में बहने के कारण विगत दस दिनों से पूजा अर्चना करने मंदिर नहीं जा पा रही है. समस्या का समाधान नहीं होता देख स्थानीय लोगों ने पूर्व भाजपा नेता विकास सिंह को मौके में बुलाया.

मौके में पहुंचे भाजपा नेता विकास सिंह ने कहा पूरा मानगो नगर निगम का सिस्टम लाईलाज बीमारी लकवा से ग्रस्त हो कर पूरा सिस्टम धराशाई हो गया है. जबाव देही वाले लोग अपनी निजी रोटी सेखने में लगे हुए हैं. खबर में बने रहना और धन संग्रह करना ही जिम्मेदार लोगों का लक्ष्य बना हुआ है जिसका खामियाजा आम जनमानस को भुगतना पड़ रहा है.

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

विकास सिंह ने कहा मानगो नगर निगम लोगों को सही ढंग और जरूरत के हिसाब से पानी नहीं देती है, लेकिन जो व्यक्ति अपनी किल्लत दूर करने के लिए अपने घर में नलकूप लगाना चाहता है. उससे टैक्स के नाम में ₹5000 की वसूली करता है. विकास सिंह ने बजबजाती नाली का वीडियो बनाकर उसे कार्यपालक पदाधिकारी और उपायुक्त को देकर समस्या से आम लोगों को निजात दिलाने की गुहार लगाई.

हल्ला बोलकर कार्यक्रम में मुख्य रूप से विकास सिंह, संदीप शर्मा, संजय सिंह,विजय ठाकुर, प्रियंका कुमारी, कंचन देवी, रूप सिंह, विमला देवी, लीलावती देवी, उर्मिला देवी, सविता देवी, मौसमी देवी, अनीता देवी, तारकेश्वरी देवी, सहित स्थानीय लोग मौजूद थे.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर