WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : पूर्वी सिंहभूम के नये उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी का अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद ने भव्य स्वागत किया

SHARE:

  • अंग वस्त्र और पुष्प गुच्छ से सम्मानित कर नव नियुक्त उपायुक्त का किया गया अभिनंदन

फतेह लाइव, रिपोर्टर

जमशेदपुर में अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद ने जिले के नये उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी का भव्य स्वागत किया. इस अवसर पर उन्हें अंग वस्त्र और पुष्प गुच्छ से सम्मानित किया गया. परिषद ने नवनियुक्त उपायुक्त से आग्रह किया कि अशक्त पूर्व सैनिकों को सरकारी दुकानों के संचालन में आरक्षण और वरीयता प्रदान की जाए ताकि उनके पुनर्नियोजन में मदद मिल सके. परिषद ने साथ ही नागरिक रक्षा (Civil Defence) में पूर्व सैनिकों के समावेश की भी मांग की है, जिससे वे स्थानीय कमिटियों में सक्रिय भूमिका निभा सकें. परिषद ने भरोसा जताया कि कर्ण सत्यार्थी पूर्ण निष्ठा और अनुशासन के साथ अपने कर्तव्य का निर्वहन करेंगे.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : उपायुक्त के निर्देशानुसार नोडल पदाधिकारियों ने पंचायतों व वार्डों का सघन निरीक्षण किया

Gambhir Car Associate Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

पूर्व सैनिकों के लिए विशेष आरक्षण और समावेश की मांग

अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद जमशेदपुर ने प्रशासन के साथ संयुक्त बैठक आयोजित करने की मांग भी की है. परिषद के सदस्यों का कहना है कि इससे पूर्व आयोजित बैठकें सफल रही हैं, जिनके सकारात्मक परिणाम देखने को मिले. उन्होंने कहा कि इस प्रकार की बैठकों से प्रशासन और पूर्व सैनिकों के बीच बेहतर संवाद स्थापित होगा और स्वस्थ कार्य वातावरण बनेगा. परिषद के प्रमुख सदस्यों में सिद्धनाथ सिंह, मनोज कुमार सिंह, एसके सिंह, अनुपम शर्मा, सुखविंदर सिंह, नवीन कुमार, राजीव कुमार सिंह, मोहन दुबे, एलबी सिंह, संसार प्रसाद, एवं वरुण कुमार उपस्थित थे.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर