Breaking News
artificial limb : जमशेदपुर और चाईबासा में लगेगा नि:शुल्क कृत्रिम अंग वितरण शिविर, दिव्यांगों को मिलेगी नई जिंदगी की राह Jamshedpur : महान श्रमिक नेता माइकल जॉन को टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन ने दी श्रद्धांजलि, योगदान को किया याद Jamshedpur : टाटा स्टील कलर्स के कर्मचारियों को बड़ी सौगात: 7 साल के वेज-ग्रेड रिवीजन पर बनी सहमति, CTC में औसतन ₹19 हजार की बढ़ोतरी Jamshedpur : बेल्डीह क्लब कर्मचारियों ने फिर जताया राकेश्वर पांडे पर भरोसा, सर्वसम्मति से दोबारा चुने गए अध्यक्ष Jamshedpur : 30 वर्षों तक मजदूर हितों की आवाज रहे माइकल जॉन को टाटा वर्कर्स यूनियन ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि Amritsar : ਗੁਰਸਿੱਖੀ ਜੀਵਨ ਤੋਂ ਵਿਛੁੜਦੀ ਨੌਜਵਾਨੀ, ਪੰਥ ਲਈ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡੀ ਚਿੰਤਾ ਦਾ ਵਿਸ਼ਾ : ਭਾਈ ਗੁਰਕੀਰਤ ਸਿੰਘ

Jamshedpur Exclusive: घोड़ाबांधा पंचायत भवन के समीप सरकारी जमीन का धड़ल्ले से हो रहा अतिक्रमण, सफेदपोश लोगों की मिलीभगत से गोविंदपुर थाना पुलिस बनी मूक दर्शक

SHARE:

 Jamshedpur.
गोविंदपुर थाना क्षेत्र के उत्तरी घोड़ाबांधा पंचायत भवन के समीप भू-माफियाओं के संरक्षण में सरकारी भूमि पर धड़ल्ले से अतिक्रमण किया जा रहा है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार धुआं बस्ती में रहने वाले सोनाराम , दशरथ पूर्ति एवं विजय हांसदा के संरक्षण में यह अतिक्रमण कराया जा रहा है, जिसकी सूचना गोविंदपुर थाने को होने के बावजूद इस पर रोक नहीं लग पा रही है. अतिक्रमण करने वाले सभी लोग बाहरी बताए जा रहे हैं. यह सभी बाहरी लोगों का गिरोह भू-माफियाओं से एक मोटी रकम लेकर के सरकारी जमीनों पर कब्जा करते हैं और बाद में गिरोह को बुलाने वाले लोग उक्त जमीन को मोटी रकम में बेचने का काम करते हैं.

इस साजिश में कुछ सफेदपोश लोगों का संरक्षण रहता है, जिसके कारण पुलिस भी इन्हें हटाने में असमर्थ महसूस करती है. खबर छापने का मकसद जिला पुलिस प्रशासन का ध्यान आकर्षित करना है. इस तस्वीर से साफ-साफ प्रतीत होता है कि यह गिरोह कितनी जल्दी अपने मकसद को कामयाब करने के लिए धड़ल्ले से मकान बना रहा है. पूर्व में प्लास्टिक से घेराबंदी किए जाने का मामला सामने आया था. इसके बावजूद आज यह मकान लगभग बनने जा रहा है. इस पर जिला प्रशासन को अविलंब कार्रवाई करने की आवश्यकता है.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर