Jamshedpur.
सामाजिक संस्था आग़ाज़ के संस्थापक अध्यक्ष सह सामाजिक कार्यकर्ता इंदरजीत सिंह ने आज ब्लड बैंक में जाकर प्लेटलेट्स दान किये. जैसा कि ज्ञात है आदित्यपुर के इच्छापुर निवासी आर सी महतो (74 वर्ष) जो की टी एम एच में विगत 28 दिसम्बर से एडमिट है. उनका इलाज सुचारू रूप से हो सके. इसके लिये प्लेटलेट्स की आवश्कता थी. ब्लड बैंक से इंदरजीत सिंह से संपर्क किया गया. इंदरजीत सिंह ने तुरंत ब्लड बैंक जाकर प्लेटलेट्स दान किया. इससे पूर्व भी इंदरजीत सिंह 11 बार प्लेटलेट्स दान कर चुके है. वही संस्था के संरक्षक चंचल भाटिया ने मनिका देवी (34 वर्ष) के लिये आज 10 वी वार प्लेटलेट्स दान किये. इंदरजीत सिंह ने कहा कि समय समय पर वो और उनके साथी रक्तदान एवं प्लेटलेट्स दान करते रहते है. हौंसला अफजाई के लिये मुख्य रूप से राजवीर भाटिया,हरविंदर सिंह,सत्प्रीत सिंह,संतोख सिंह,अमनजोत सिंह मौजूद रहे.






































