WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur female fraud : साकची में बाबा और फर्जी पुलिसकर्मी बनकर महिला से ठगी, गहने लेकर फरार

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

जमशेदपुर के साकची थाना क्षेत्र में मंगलवार दोपहर ठगी की एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। बसंत सिनेमा के पास गोलमुरी केबुल टाउन निवासी मंजू देवी से बदमाशों ने झांसे में लेकर उनके गहने ठग लिए और मौके से फरार हो गए। घटना के बाद पीड़िता साकची थाना पहुंची और पुलिस को इसकी जानकारी दी। मंजू देवी ने बताया कि वह साकची बाजार खरीदारी करने आई थीं। इसी दौरान एक व्यक्ति बाबा बनकर उनके पास आया और बातचीत के दौरान घर की समस्याएं दूर करने का दावा करने लगा।

इसी बीच एक अन्य व्यक्ति वहां पहुंचा, जिसने खुद को पुलिसकर्मी बताते हुए बाबा से बातचीत शुरू कर दी। उसने बाबा से कहा कि उसका प्रमोशन रुका हुआ है। इस पर बाबा ने उससे पैसे मांगे। व्यक्ति ने जेब से 3500 रुपये निकालकर बाबा को दे दिए। कुछ देर बाद बाबा ने उसे थोड़ी दूर जाकर वापस आने को कहा। लौटने पर उसने बताया कि उसे पैसे दिखाई दे रहे हैं।

Gambhir Car Associate Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

इसके बाद बाबा ने मंजू देवी को डराते हुए कहा कि उनके बेटे के बुरे दिन आने वाले हैं। घबराई मंजू ने समाधान पूछा तो बाबा ने उनके सभी गहने उतरवा लिए। गहनों को कागज में लपेटकर दूसरे व्यक्ति को देते हुए मंजू को थोड़ी दूर जाकर वापस आने को कहा। जब वह लौटीं तो दोनों बदमाश मौके से फरार हो चुके थे। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर