Jamshedpur : बागबेड़ा में एक दुकान में शार्ट सर्किट से लगी आग, 14 लाख का नुकसान, दुकानदार का रो-रोकर बुरा हाल, देखें – Video

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

जमशेदपुर के बागबेड़ा थाना अंतर्गत हरहरगुट्टू स्थित नारायणी एंटरप्राइजेज कन्फेक्शनरी की दुकान में शॉर्ट सर्किट की वजह से बुधवार को आग लग गयी. आगजनी की इस घटना में दुकान में रखे लाखों का सामान जलकर खाक हो गया. बताया जा रहा है कि दुकान मालिक शिवम गुप्ता रात में दुकान बंद कर घर चले गए थे. सुबह जब दुकान पहुंचे तो देखा कि दुकान के अंदर आग लगी हुई है. उन्होंने पाया कि दुकान के पिछले हिस्से में तार जाली पड़ी है. देर ना करते हुए उन्होंने आगजनी की घटना की सूचना स्थानीय थाना और अग्निशमन विभाग को दी.

यह भी पढ़े : Netaji Subhash University : बीबीए व बीसीए के 13 छात्र 6.5 के पैकेज पर कोरिजो में लॉक

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

जहां अग्निशमन विभाग की एक गाड़ी मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया. उन्होंने बताया कि शॉर्ट सर्किट की वजह से आगजनी की घटना घटी है. घटना में उनका 13 लाख रुपए का नुकसान हुआ है. जानकारी मिलते ही बागबेड़ा पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच पड़ताल में जुट गयी. घटनास्थल पर पहुंचे पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला शॉर्ट सर्किट का है. फिलहाल मुख्य कारणों की जांच पड़त की जा रही है. आगलगी की घटना होने से दुकानदार का भी रो रोकर बुरा हाल था. वह कह रहा था कि उसकी 14 से 15 सालों की जमापूंजी और मेहनत आज स्वाहा हो गई. लोग उसे शांत करा रहे थे.

अभी-अभी

Horoscope

Weather

और पढ़ें