Breaking News
Chhath Mahaparv 2026 : छठ व्रती ध्यान दें – जमशेदपुर में आज शाम 5:02 बजे अस्त होंगे सूर्यदेव, कल सुबह 5:59 बजे सूर्योदय Jamshedpur : झारखंड स्थापना दिवस पर हुरलूंग पंचायत में चला स्वच्छता अभियान, छठ घाट की सफाई कर दिया संदेश Jamshedpur : बागबेड़ा में भाजपा नेता शशि कुमार मिश्रा के आवास पर खरना का महाप्रसाद ग्रहण करने पहुंचीं पूर्व विधायक मेनका सरदार Jamshedpur : 27 वर्षों से अटूट आस्था के साथ छठ महापर्व कर रहीं रेणु देवी, कठिनाइयां भी नहीं डिगा सकीं श्रद्धा Jamshedpur : गुरु नानक प्रकाश पर्व नगर कीर्तन में अनुशासन और सेवा की कमान संभालेंगे नौजवान, गुरु महाराज की तस्वीर वाले बैनर नहीं लगाने की अपील Jamshedpur : खालसे की धर्म माता “साहेब कौर” को सेंट्रल सिख स्त्री सत्संग सभा ने किया याद
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Netaji Subhash University : बीबीए व बीसीए के 13 छात्र 6.5 के पैकेज पर कोरिजो में लॉक

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों में इन दिनों अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव चलाया जा रहा है। इसी क्रम में बीबीए और बीसीए के विद्यार्थियों के लिए प्लेसमेंट ड्राइव चलाया गया. यह ड्राइव बैंगलुरु स्थित एजुकेशनल टेक्नोलॉजी क्षेत्र की कंपनी कोरिजो की ओर से चलाया गया। चयन प्रक्रिया विभिन्न राउंड में संपन्न हुई। इसमें अमरजीत कुमार (बीसीए), रामपुकार कुमार (बीसीए), श्रद्धा चंद्रा (बीसीए), सिद्धार्थ कुमार बेहरा (बीबीए), सुधा शाह (बीबीए), अभिनव सिंह (बीसीए), आकाश कुमार (बीसीए), गायत्री कुमारी (बीसीए), कुलदीप कुमार (बीसीए), रिया शालिनी (बीसीए), रोशनी गुप्ता (बीसीए), अशफिया शाइका (बीसीए), शशि प्रीतम जक्कम (बीबीए) का कंपनी में अंतिम रूप से चयन हुआ है। इन विद्यार्थियों का चयन बिजनेस डेवलोपमेंट एसोसिएट के पद पर हुआ है। कंपनी की ओर से वर्तमान में इन विद्यार्थियों को 6.5 लाख रुपये वार्षिक पैकेज ऑफर किया गया है

यह भी पढ़े : Jamshedpur : गवर्नर रघुवर दास के खिलाफ बोलने वाले नेताओं पर भाजपा नेता राजा का हमला, पूछा सवाल?

Gambhir Car Associate Motion Ads

विद्यार्थियों की चयन प्रक्रिया के विषय में विश्वविद्यालय के रोजगार प्रदाता प्रकोष्ठ के अधिकारियों ने बताया कि टेकसेवी और अन्य क्षेत्र की कंपनियों में रोजगार की प्रबल संभावनाओं को देखते हुए यूनिवर्सिटी प्रबंधन का निरंतर प्रयास है कि अधिक से अधिक कंपनियों से संपर्क किया जा सके, ताकि विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों को अधिक से अधिक रोजगार के अवसर प्राप्त हो सकें। इसी क्रम में बीसीए और बीबीए के इन विद्यार्थियों का चयन त्रिस्तरीय चयन प्रक्रिया के पश्चात हुआ है।

विश्वविद्यालय में निरंतर प्लेसमेंट ड्राइव के विषय में कुलसचिव नागेंद्र सिंह ने कहा कि यह हमारे लिए हर्ष का विषय है कि विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों को निरंतर नौकरी के प्रस्ताव प्राप्त हो रहे हैं। अपनी प्रतिभा और कौशल के अनुसार विद्यार्थियों को देश की विभिन्न प्रतिष्ठित कंपनियों के साथ कार्य करने का अवसर प्राप्त हो रहा है। विश्वविद्यालय प्रबंधन की यही कोशिश है कि अपने विद्यार्थियों को अधिक से अधिक रोजगार के अवसर प्राप्त करा सकें।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर