Jamshedpur : साकची डालडा लाइन में लगी आग, मची अफरा-तफरी, विधायक सरयू राय पहुंचे

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

जमशेदपुर के साकची बाजार डालडा लाइन स्थित करुणा इंटरप्राइजेज इलेक्ट्रीक दुकान मे मंगलवार रात आग लग गई. आग लगने से दुकान के सभी सामान जलकर खाक हो गए. आग इतनी भीषण थी कि बगल का एक सोनार दुकान भी इसकी चपेट मे आ गई. इसकी सूचना तुरंत अग्निशमक विभाग को दी गई.

मौके दो दमकल की गाड़ियां पहुंची और घंटो मशशकत के बाद आग पर काबू पाया गया. बता दें जहां आग लगी वहां काफ़ी भीड़ भाड़ वाला इलाका है और आग लगने से बाजार में हड़कंप की स्थिति मच गई. हालांकि शाम से ही शहर में बारिश हो रही थी, जिस कारण बाजार में भीड़ कम थी और आग का फैलाव भी कम हुआ. मौके पर पहुंचे पुलिस के मुताबिक शार्ट सर्किट से आग लगी थी. घटना की सूचना पाकर विधायक सरयू राय भी मौक़े पर पहुंचे और वास्तुस्थिति की जानकारी ली.

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें