WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : डांडबूस में पहला रक्तदान शिविर 11 फरवरी को, गुरू दर्शन में लाखों श्रृद्धालु करेंगे शिरकत

SHARE:

फतेह लाइव रिपोर्टर

पारसी सिंग चांदो पं० रघुनाथ मुर्मू महाल माडवा एवं सामाजिक संस्था नई जिंदगी परिवार जमशेदपुर के संयुक्त प्रयास से पहली बार 11 फरवरी को माघ बोंगा गुरु हिरि (गुरु दर्शन) के अवसर पर रायरंगपुर के डांडबूस (डाहारडीह) में एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा. यह जानकारी करनडीह स्थित आवास में ओल गुरु पं. रघुनाथ मुर्मू के सुपौत्र सह माडवा के अध्यक्ष भीमवार मुर्मू एवं 76 बार के आदिवासी रक्तदाता राजेश मार्डी ने संयुक्त रूप से प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी. उन्होंने बताया कि संताली लिपि “ओल चिकि” के निर्माता ओल गुरु पं. रघुनाथ मुर्मू के गुरु दर्शन के लिए बिहार, बंगाल, ओड़िशा, झारखंड तथा आसाम के अलावा नेपाल, भूटान और बंगलादेश से भी लाखों की संख्या में श्रृद्धालु आते हैं. सभी अपने-अपने पारंपरिक परिधान (फुटा साड़ी और फुटा काचा) में आकर पं. रघुनाथ मुर्मू को श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : टेल्को भुवनेश्वरी मंदिर में कम्बल वितरण

Gambhir Car Associate Motion Ads

इसी अवसर पर सुबह 7 बजे से नायके द्वारा पूजा अर्चना की जाएगी और उसके बाद अतिथियों का स्वागत किया जाएगा. फिर सुबह 9 बजे से अपराह्न 4 बजे तक रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा. इस शिविर में रक्तदान करने वाले सभी रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र के साथ-साथ विशेष रूप से अंग वस्त्र और संताली कैलेंडर देकर अतिथियों द्वारा सम्मानित किया जाएगा और भविष्य में जरूरत पड़ने पर उन्हें रक्त भी उपलब्ध कराया जाएगा. पहली बार के इस शिविर में कुल 100 यूनिट रक्त संग्रह करने का लक्ष्य रखा गया है. प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुख्य रूप से माडवा के सचिव विमल मुर्मू, कोषाध्यक्ष दासमात माझी, राजेश मार्डी, सरला मुर्मू, नरेंद्र मार्डी, दासमात मुर्मू, जोतिष मार्डी, रवि मुर्मू, लोकेश्वर टुडू आदि उपस्थित रहे.

इसे भी पढ़ें : New Delhi : भाई सतवंत सिंह, भाई बेअंत सिंह और भाई केहर सिंह सिख पंथ के महान शहीद: बीबी रणजीत कौर

ट्राईबल ब्लड मैन राजेश मार्डी ने बताया कि 11 फरवरी को उस दिन माघ कुनामी (गुरु दर्शन) के साथ-साथ महान स्वतंत्रता सेनानी बाबा तिलका माझी की 275वीं जयंती भी बड़ी धूमधाम के साथ मनाया जाएगा और इसी उपलक्ष्य में हमारी सामाजिक संस्था नई जिंदगी परिवार, जमशेदपुर ने विभिन्न चार जगहों पर एक साथ रक्तदान शिविर आयोजित करने का निर्णय लिया है. जिसमें घाटशिला, राजनगर और तिलकागढ़ (परसुडीह) शामिल हैं. इसके लिए अलग-अलग जगहों के लिए एक टीम का गठन किया जा रहा है जो उस दिन के रक्तदान शिविर का सफल आयोजन कर सकें.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर