Breaking News
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : दो प्रदेशों में स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के अश्लील वीडियो की हो फॉरेनसिक जांच : विकास सिंह, पुलिस महानिदेशक को लिखा पत्र

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर।

भाजपा नेता विकास सिंह ने राज्य के पुलिस महानिदेशक को पत्र एवं ईमेल के माध्यम से राज्य के स्वास्थ्य मंत्री के अश्लील वीडियो की फॉरेनसिक जांच कम से कम दो प्रदेशों में करने की बात कही है। भारतीय जनता पार्टी झारखंड प्रदेश जुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक सह प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विकास सिंह ने पुलिस महानिदेशक को अश्लीलता से भरे वीडियो की जानकारी देते हुए कहा कि गत 23 अप्रैल को स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता का एक वीडियो एक चैनल में दर्शाया गया था, जिसमें साफ साफ दिख रहा था कि स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता एक महिला के साथ देर रात अश्लील हरकत कर रहे थे। वह वीडियो मोबाइल का स्क्रीन रिकॉर्डिंग वीडियो है, जो 100% सही ओरिजिनल चैटिंग है, क्योंकि मोबाइल का स्क्रीन रिकॉर्डिंग कभी भी एडिट या बनावटी हो ही नहीं सकता। उस अश्लीलता भरे चैटिंग वाले वीडियो से ना केवल जमशेदपुर बल्कि पूरा प्रदेश शर्मसार हुआ है।

अपनी लोक लाज छुपाने का असफल प्रयास करते हुए स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित साइबर थाने में अश्लीलता वाली वीडियो की शिकायत करके मामले की लीपापोती करने का प्रयास किया था, क्योंकि स्वास्थ्य मंत्री वर्तमान राज्य सरकार में कैबिनेट मंत्री हैं, इसलिए वें अपनी ऊंची रसूख और पैरवी के चलते मामले को ठंडे बस्ते में डलवा दिया था, जिसका दुष्परिणाम यह हुआ की जारी हुए अश्लील वीडियो के पांच महीने बीत जाने के बाद भी अश्लीलता भरी वीडियो पर सरकार ने सच्चाई का मोहर अभी तक नहीं लगाया। हाल के दिनों में अखबार के माध्यम से पता चला अश्लीलता वाली वीडियो की फॉरेनसिक जांच हेतु विभाग ने अनुशंसा किया है। विभाग के निर्णय का स्वागत करते हुए श्रीमान का ध्यान आकर्षित कराते हुए बताना चाहता हूं कि जबसे बन्ना गुप्ता राज्य कैबिनेट मंत्री बने हैं। तब से कई बार पावर का दुरुपयोग किए हैं। उनके पावर के दुरुपयोग का एक बड़ा उदाहरण यह भी है की उनके अपने बड़े भाई गुड्डू गुप्ता जमशेदपुर के मानगो स्थित सहारा सिटी के नाबालिक के बलात्कार के नामजद अभियुक्तहैं। इस केस में दो लोग कई वर्षों से सलाखों के पीछे है।

Gambhir Car Associate Motion Ads

दो पुलिस के बड़े अधिकारी आज भी सस्पेंड है, लेकिन ऊंची रसूख और पर भी के कारण स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के बड़े भाई एक जनप्रतिनिधि की तरह घूम-घूम कर नारियल फोड़कर शिलान्यास और उद्घाटन कर रहे हैं। राज्य की जनता को इस बात का भय समा रहा है। पावर का दुरुपयोग कर जांच को स्वास्थ्य मंत्री प्रभावित कर सकते हैं। इसलिए भाजपा नेता विकास सिंह ने पुलिस महानिदेशक से अश्लीलता भरी वीडियो का फार्सेनिक जांच कम से कम दो राज्यों में भेजकर करवाने का आग्रह किया है, जिससे वीडियो की सच्चाई को सरकारी मोहर लग सके और प्रदेश की जनता के सामने स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता का असली चेहरा उजागर हो सके।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर