Jamshedpur : टाटा वर्कर्स यूनियन के पूर्व महासचिव स्वर्गीय डीके सिंह को किया गया याद, मनाई 14वीं पुण्यतिथि

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित टाटा वर्कर्स यूनियन कार्यालय यूनियन में पूर्व महासचिव स्वर्गीय डीके सिंह की 14वीं पुण्यतिथि मनाई गई. इसे लेकर शनिवार संध्या 5 बजे यूनियन परिसर में एक शोक सभा का आयोजन किया गया.

इस अवसर पर टाटा वर्कर्स यूनियन के महासचिव सतीश कुमार सिंह, सह-अध्यक्ष शैलेश कुमार सिंह, उपाध्यक्ष  शाहनवाज आलम ने यूनियन के पूर्व महासचिव स्वर्गीय डीके सिंह की जीवनी पर प्रकाश डाला.

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

उनके अलावा टाटा वर्कर्स यूनियन के ऑफिस एसोसिएट डाॅ. एमएस सिंह ने यूनियन के पूर्व महासचिव स्वर्गीय डी के सिंह की जीवनी पर विस्तृत रूप से प्रकाश डाला. साथ ही सभी ने उनके कार्यशाली का अनुसरन अपने जीवन एवं यूनियन में करने की प्रेरणा ली.

अंत में यूनियन के पूर्व महासचिव स्वर्गीय डी के सिंह की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर प्रार्थना की गई एवं उसके पश्चात श्रधांजली सभा की समाप्ति की घोषणा की गई.

यूनियन द्वारा आयोजित आज की इस शोक सभा में टाटा वर्कर्स यूनियन के महासचिव सतीश कुमार सिंह, सह-अध्यक्ष शैलेश कुमार सिंह के अलावा उपाध्यक्ष शाहनवाज आलम, संजय कुमार सिंह, सहायक सचिव श्याम बाबु, यूनियन के ऑफिस इंचार्ज धर्मवीर कुमार सिंह व टाटा वर्कर्स यूनियन कार्यकारिणी समिति के कई सदस्यों के अलावा टाटा वर्कर्स यूनियन के कर्मचारी आदि उपस्थित थे. 

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें