Breaking News
Jamshedpur : धानचटानि गांव के गुरुकुल आवासीय विद्यालय का 72 लाख रुपये से होगा जीर्णोद्धार, विधायक प्रतिनिधि ने किया शिलान्यास Jamshedpur : बिमल भालोटिया के निधन पर मारवाड़ी सम्मेलन ने जताया शोक, चिमनलाल भालोटिया की सामाजिक विरासत को किया याद Giridih : स्थापना दिवस पखवाड़े पर गिरिडीह के पर्यटन स्थलों की बदली सूरत, 13 प्रखंडों में चला स्वच्छता अभियान Giridih : पुलिस की पहल से 80 लोगों के चेहरे पर लौटी मुस्कान, बरामद मोबाइल मालिकों को सौंपे Jamshedpur : योग जगत में अंशु सरकार को वैश्विक जिम्मेदारी, वर्ल्ड फेडरेशन ऑफ योगासना स्पोर्ट्स के वर्ल्ड प्रेसिडेंट मनोनीत Jamshedpur : साकची गुरुद्वारा के पास दुकान हटाने का सच, खैनी बनाते हुए देखा गया, इसलिए मना किया गया : भगवान सिंह
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : स्वामी विवेकानंद जयंती पर राष्ट्रीय युवा दिवस का भव्य आयोजन

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

जमशेदपुर में समेकित जन विकास केंद्र और कैथोलिक चरितीज के सहयोग से विकास भारती परिसर में स्वामी विवेकानंद जयंती के उपलक्ष्य में विश्व युवा दिवस का भव्य आयोजन किया गया। इस वर्ष के कार्यक्रम का मुख्य विषय जागरिक जमघट *“आओ समाज में एकता स्थापित करें”* था, जो युवाओं को आत्मविश्वास और साहस का संदेश देता है।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में रोटरी क्लब के सम्मानित सदस्य सुमन सरकार अपने सुपुत्र के साथ उपस्थित रहे। अपने प्रेरणादायक संबोधन में उन्होंने युवाओं को स्वामी विवेकानंद के आदर्शों को अपनाने और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए प्रेरित किया। संस्था के निदेशक फा. बिरेन्द्र टेटे ने अपने उद्बोधन में कहा, *”युवा किसी भी राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति हैं। उनकी प्रगति से ही समाज और देश का विकास संभव है।”*

Gambhir Car Associate Motion Ads

कार्यक्रम में सभी संस्थाकर्मी, और युवा प्रतिभागी उत्साहपूर्वक शामिल हुए। इस दौरान स्वामी विवेकानंद के जीवन, उनके विचारों, और शिक्षाओं पर गहन चर्चा हुई। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में युवाओं ने नृत्य, संगीत, प्रेरणादायक भाषण, और चित्र प्रदर्शनियां प्रस्तुत कीं, जो दर्शकों को भाव-विभोर कर गईं।

इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य युवाओं को उनके अधिकारों, कर्तव्यों, और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक करना था। साथ ही, उन्हें जीवन की चुनौतियों का सामना करने और आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित करना भी था।

कार्यक्रम ने युवाओं में जोश और उमंग भर दी। स्वामी विवेकानंद के विचारों से प्रेरित होकर उपस्थित युवाओं ने समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का संकल्प लिया। यह आयोजन सभी के लिए प्रेरणादायक और ऊर्जा से भरपूर रहा। कार्यक्रम में पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम तथा सरायकेला खरसावां जिले के कुल 150 युवा प्रतिभागी उपस्थित हुए।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर