Breaking News
Bhagalpur BJP Leader Uma Bhushan Tanti Murder:‘नाना’ कहकर रुकवाई बाइक, फिर बरसा दी गोलियां: भागलपुर में BJP नेता उमा भूषण तांती की हत्या में ‘लाइनर’ की तलाश तेज Fake SIM Card Scam : 400+ फर्जी SIM का खेल! कुजंग की मोबाइल दुकान पर CBI का धावा, बिहार के साइबर ठगी केस से जुड़े तार Army Jawan Death in Hazaribagh: जंगल में पेड़ से लटका मिला फौजी, अगले दिन लौटना था ड्यूटी पर; मौत ने खड़े किए सवाल Love Affair Murder: शादी का दबाव बना तो प्रेमी ने रच दी खौफनाक साजिश! पूर्णिया में मां-बेटी की हत्या का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार BRICS Threat Case Deoghar: BRICS धमकी की जांच पहुंची देवघर, गुजरात पुलिस ने दबोचा संदिग्ध युवक; ई-मेल से मिले सुरागों ने बढ़ाया रहस्य Jamshedpur : पाकिस्तान ने फिर दिखाया घटियापन, 104 सिख श्रद्धालुओं को भारत आने से रोका : सतनाम सिंह गंभीर
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : न्यू केबुल टाउन में 23 अप्रैल से होगा भव्य श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ, 9 दिनों तक होंगे प्रवचन, भंडारा और धार्मिक अनुष्ठान

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

जमशेदपुर के गोलमुरी क्षेत्र स्थित न्यू केबुल टाउन, सामुदायिक भवन मैदान में आगामी 23 अप्रैल से 1 मई 2026 तक आयोजित होने वाले भव्य श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ को लेकर रविवार को लक्ष्मीनारायण महायज्ञ समिति की ओर से प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया।

आयोजन स्थल न्यू केबुल टाउन स्थित सामुदायिक विकास भवन मैदान में आयोजित प्रेस वार्ता में समिति के पदाधिकारियों ने महायज्ञ के आयोजन से जुड़ी विस्तृत जानकारी साझा करते हुए शहरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की। प्रेस वार्ता में आयोजन के मुख्य संयोजक अनिल ठाकुर, रामरेखा सिंह, रामाकांत सिंह, रामबाबू तिवारी, बिपिन झा, रामस्वरूप सिंह, प्रेम झा, प्रताप यादव व अन्य मौजूद रहे।

Gambhir Car Associate Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

प्रेस वार्ता में समिति के रामबाबू तिवारी ने बताया कि 9 दिवसीय इस महायज्ञ के संरक्षक गुरुदेव परमश्रद्धेय श्री श्री 108 जय मंगला बाबा हैं, जिनके सानिध्य में पूरा धार्मिक आयोजन संपन्न होगा। महायज्ञ का शुभारंभ 23 अप्रैल को भव्य कलश यात्रा के साथ होगा। यह कलश यात्रा ओल्ड केबुल टाउन स्थित लक्ष्मीनारायण मंदिर (बिरला मंदिर) से प्रारंभ होकर यज्ञ स्थल तक निकाली जाएगी, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं विशेष रूप से महिलाएं भाग लेंगी।

उन्होंने बताया कि महायज्ञ कुल 9 दिनों तक आयोजित होगा। 23 अप्रैल को कलश यात्रा के पश्चात संध्याकाल में प्रतिदिन अपराह्न 3 बजे से रात्रि 8:30 बजे तक भजन, कीर्तन एवं प्रवचन का आयोजन किया जाएगा, जो 30 अप्रैल तक निरंतर चलेगा। वहीं, 1 मई को मुख्य यज्ञ, पूर्णाहुति एवं महाप्रसाद वितरण का आयोजन किया जाएगा। 1 मई को सुबह 9 बजे से रामार्चा पूजा भी संपन्न होगी।

महायज्ञ की विशेषता के संबंध में जानकारी देते हुए समिति के मुख्य संयोजक अनिल ठाकुर ने बताया कि यज्ञ स्थल पर लक्ष्मी-नारायण भगवान की भव्य प्रतिमा के साथ 30×30 फुट का विशाल यज्ञशाला का निर्माण किया जा रहा है, जो पांच तल्लों के स्वरूप में तैयार होगा।

उन्होंने बताया कि अनुष्ठान के लिए बनारस से प्रख्यात यज्ञाचार्य पंडित लाल मोहन शास्त्री जमशेदपुर आएंगे। उनके साथ कुल 21 यज्ञाचार्य की टीम मौजूद रहेंगे। पूरे यज्ञशाला परिसर को विशेष रूप से सजाया जाएगा, जहां 108 देवी-देवताओं की मूर्तियां स्थापित की जाएंगी तथा विभिन्न धार्मिक प्रतिमाओं से पूरे परिसर को आकर्षक स्वरूप दिया जाएगा। यज्ञशाला निर्माण के लिए कारीगर बिहार के वैशाली से विशेष रूप से बुलाए गए हैं।

समिति के सदस्यों ने बताया कि महायज्ञ के दौरान पूरे 9 दिनों तक श्रद्धालुओं के लिए विशाल भंडारे का आयोजन भी किया जाएगा, जिसमें प्रतिदिन बड़ी संख्या में भक्तगण महाप्रसाद ग्रहण करेंगे। इस महायज्ञ के सफल संचालन के लिए समाजसेवी अनिल ठाकुर को मुख्य संयोजक बनाया गया है, जिनकी देखरेख में आयोजन समिति का गठन कर सभी तैयारियां अंतिम चरण में पहुंचाई जा रही हैं। प्रेस वार्ता के अंतिम कड़ी में आयोजन से जुड़े पोस्टर का विमोचन भी किया गया। सोमवार सुबह 8 बजे नौ दिवसीय अनुष्ठान का वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधिवत भूमि-पूजन सम्पन्न होगा।

प्रेस वार्ता के माध्यम से लक्ष्मीनारायण महायज्ञ समिति ने शहर के सभी धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं से इस पावन महायज्ञ में बढ़-चढ़कर सहयोग करने एवं सहभागिता कर धर्मलाभ प्राप्त करने की अपील की।

 

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर