Breaking News
Wave of grief in Jamshedpur : काशीडीह की सामाजिक पहचान से जुड़ा एक चेहरा खामोश, निर्भय सिंह का निधन Former Minister’s convoy meets with an accident : छह शिकायतें, सरकारी पत्र और फिर हादसा! चौका में अर्जुन मुंडा के सुरक्षा काफिले की गाड़ियां आपस में टकराईं, अब व्यवस्था पर सवाल Jamshedpur : जुगसलाई पार्क में पटाखा बाजार पर प्रशासन की चुप्पी! SDO के आदेशों की अनदेखी, DC कार्यालय पहुंची स्थानीय लोगों की लिखित शिकायत Jamshedpur : न्यू सीरीज के 7,500 कर्मचारियों के एरियर पर यूनियन में उठे सवाल, भुगतान में देरी से ₹37.48 करोड़ के नुकसान का दावा Tata Steel Canteen New Rate : टाटा स्टील कैंटीन में 1.50 रुपये की कॉफी, 20 रुपये में डबल एग लंच; 16 नवंबर से नया मेनू लागू Jamshedpur : भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ’ रैली पर कांग्रेस का पलटवार, परविंदर सिंह बोले—सत्ता में रहते हुए संविधान की रक्षा क्यों नहीं?
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : हफीजुल हसन अंसारी को पद मुक्त करें मुख्यमंत्री : कुलविन्दर सिंह

SHARE:

फ़तेह लाइव,रिपोर्ट  

कौमी सिख मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अधिवक्ता कुलविंदर सिंह ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से आग्रह किया है कि वह अपने मंत्रिमंडल से मंत्री हफीजुल हसन अंसारी को बाहर करें। कुलविंदर सिंह के अनुसार कोई संवैधानिक पद में रहकर संविधान की मूल भावना के खिलाफ कैसे बयानबाजी कर सकता है। मंत्री हफीजुल हसन का यह कहना की शरीयत संविधान से ऊपर है, उसे भारत का कोई भी नागरिक स्वीकार नहीं कर सकता है? मुख्यमंत्री जी किसी मुसलमान से पूछिए क्या वह माननीय मंत्री के बयान से इत्तेफाक रखता है, उसका जवाब भी ना में होगा।

यह भी पढ़े : Ed Raid At Jharkhand : रांची में ED ने कई बिल्डरों के ठिकानों पर दी दबिश

Gambhir Car Associate Motion Ads

मंत्री ने अपने बयान से झारखंड और झारखंडियों को शर्मशार किया है। हफीजुल हसन अंसारी विधायक और मंत्री पद छोड़कर धार्मिक कार्य संपादित करें तब भी सच्चा मुसलमान उनके बयान को स्वीकार नहीं करेगा। शर्म आती है कि अब मंत्री जी उन धार्मिक बाबा से प्रेरित है जो देश को एक धर्म विशेष राष्ट्र बनाने की वकालत सार्वजनिक रूप से करते हैं? हफीजुल हसन मंत्री पद छोड़ें और वही काम करें, जिसे वह प्राथमिकता देते हैं। कुलविंदर सिंह के अनुसार हफीजुल हसन अंसारी जैसे लोग धर्मनिरपेक्ष दल की ताकत को कमजोर करते हैं, और वास्तव में देश में बहुसंख्यक वाद की भावना को मजबूत करने को तेल, घी, पेट्रोल, खाद दे रहे हैं।

मंत्री पद पर काबिज ऐसे लोगों के उल्टे पुलटे बयान से ही समाज में तनाव, टकराव, नफरत का माहौल बनता है, सामाजिक सद्भाव और ताना-बाना को नुकसान पहुंचता है। हफीजुल हसन अंसारी को इतनी समझ होनी चाहिए कि प्रतिनिधि मूलक लोकतंत्र में वोटो के ध्रुवीकरण और गोलबंदी के लिए जो बयान राजनीतिक विशेष दल के नेता दे सकते हैं वह विधायक मंत्री बनने के बाद किसी भी मूल्य पर स्वीकार्य नहीं हो सकते। विधायक, सांसद, मंत्री में लोकतांत्रिक संवैधानिक मूल्यों के प्रति समर्पण और लोक लज्जा होनी चाहिए। जो इस समय हफीजुल हसन अंसारी में नहीं है? ऐसे तत्वों का सभ्य समाज में पोषण और संरक्षण नहीं होना चाहिए।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर