Jamshedpur : हेमंत सरकार में आधी आबादी सुरक्षित नहीं, राज्य सरकार पूरी तरह फेल – पूर्णिमा साहू

SHARE:

  • जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू सपरिवार पहुंची छिन्नमस्तिका मन्दिर, मां भगवती से मांगा आशीर्वाद
  • रामगढ़ जिला सांसद प्रतिनिधि राजीव जायसवाल ने स्मृति चिह्न भेंटकर किया स्वागत

फतेह लाइव, रिपोर्टर

राज्य की हेमंत सरकार हर मोर्चे पर फेल दिख रही है. राज्य सरकार जो वादे चुनाव से पूर्व किये थे, उस पर खरी नहीं उतर रही हैं. राज्य में महिलाएं, छात्राएं असुरक्षित हैं. राज्य में महिलाओं को डर लग रहा है. हेमंत सरकार में अपराधियों को बल मिल गया है. यही कारण है कि आएं दिन महिलाओं के साथ छेड़छाड़ जैसे घटना घट रही हैं. हेमंत सरकार में पुलिस हर मोर्चे पर फेल दिख रही है. यह बातें ओडिशा के राज्यपाल रघुवर दास की बहू सह जमशेदपुर पूर्वी से भाजपा विधायक पूर्णिमा साहू ने कहा. उन्होंने आगे कहा कि चुनाव के पूर्व राज्य की जनता से मईयां योजना के तहत 2500 देने की घोषणा की गई थी. पर अब तक राज्य सरकार 2500 की राशि लाभुकों के खाते में नही भेज पायी है. जो सरकार की खामियां को दर्शाता है. राज्य सरकार चुनाव के पूर्व जो भी घोषणाएं किये थे, अब तक एक भी घोषणाएं धरातल पर नहीं उतरा है. विधायक ने छिन्नमस्तिका मन्दिर के संदर्भ में कहा कि झारखंड में जब भाजपा की सरकार बनी, तब मां छिन्नमस्तिका मंदिर सहित अन्य पर्यटक स्थलों का तेजी से विकास एवं सुंदरीकरण हो रहा था. पर जब से झामुमो की सरकार राज्य में आई है विकास में ग्रहण लग गया है.

इसे भी पढ़ें : Giridih : उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला पर्यावरण समिति की बैठक संपन्न, दिया जरूरी दिशा-निर्देश

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

राज्यपाल रघुवर दास की धर्मपत्नी मां छिन्नमस्तिका दरबार पहुंची

ओडिशा के राज्यपाल रघुवर दास की धर्मपत्नी रुक्मिणी देवी, पुत्रवधु सह जमशेदपुर पूर्वी के विधायक पूर्णिमा साहू, पुत्र ललित दास, दामाद जसपाल साहू, पुत्री रेणु साहू, नाती अभिजीत साहू व अपने पूरे परिवार के साथ छिन्नमस्तिका मन्दिर पहुंची. उनके साथ राज्यपाल रघुवर दास के पुत्र ललित दास, बहू पूर्णिमा साहू, दामाद जसपाल साहू, बेटी रेणु साहू एवं नाती अभिजीत साहू मां भगवती के समक्ष मत्था टेककर विधिवत पूजा अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया. इससे पूर्व रजरप्पा मां छिन्नमस्तिका दरबार पहुंचे पर हज़ारीबाग लोकसभा के रामगढ़ जिला सांसद प्रतिनिधि राजीव जायसवाल के नेतृत्व में जोरदार स्वागत किया गया. रजरप्पा मंदिर के मुख्य पुजारी छोटू पंडा के द्वारा माता का पूजा अर्चना करवाया. सांसद प्रतिनिधि ने राज्यपाल की धर्मपत्नी और राज्यपाल की बहू सह विधायक एवं बेटा को स्मृति चिह्न भेंटकर स्वागत किया. मौके पर भाजपा नेता प्रीतम झा, दीनदयाल कुमार, धनन्जय पुटुश समेत सचिन करमाल, अंकित सिंह, राहुल पासवान, सोनू सोनी, छोटू केंवट, विनीत यादव, विक्की महतो आदि शामिल थे.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर