Breaking News
Special Kirtan Darbar in Jamshedpur : श्री गुरु रामदास जी के प्रकाश पर्व पर 5 से 7 अक्टूबर तक तीन दिवसीय गुरमत समागम Jamshedpur : डीबीएमएस कॉलेज ऑफ एजुकेशन में एनएसएस विशेष शिविर का शुभारंभ Jamshedpur : जलियांवाला बाग एक्सप्रेस को जाड़े में बंद करने के विरोध में सिख संगत ने उठाई आवाज Announcement of agitation against the Railways : जालियांवाला बाग एक्सप्रेस के बार-बार रद्द होने के विरोध में आंदोलन की तैयारी, CGPC कार्यालय में रविवार को बुलाई गई विशेष बैठक Britain : ਜੱਗੀ ਜੋਹਲ ਨੂੰ ਡਿਪਲੋਮੈਟਿਕ ਪ੍ਰੋਟੈਕਸ਼ਨ ਦੇ ਕੇ ਭਾਰਤ ਤੋਂ ਵਾਪਸੀ ਯਕੀਨੀ ਬਣਾਏ ਬ੍ਰਿਟੇਨ, ਸਰਕਾਰ ’ਤੇ ਵਧਿਆ ਦਬਾਅ : ਦਬਿੰਦਰਜੀਤ ਸਿੰਘ Delhi : ਨਸ਼ਿਆਂ ਤੇ ਪਤਿਤਪੁਣੇ ਦੀ ਲਪੇਟ ’ਚ ਆ ਰਹੀ ਨੌਜੁਆਨੀ ਨੂੰ ਬਚਾਉਣ ਲਈ ਗੁਰਮਤਿ ਦੀ ਰੌਸ਼ਨੀ ਜ਼ਰੂਰੀ : ਪਰਮਜੀਤ ਸਿੰਘ ਵੀਰਜੀ
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : अधिष्ठापन काल से ही जल रही हैं समस्त सोलर लाइटे – पिंटू सिंह

SHARE:

  • विकास सिंह सस्ती लोकप्रियता के लिए घटिया राजनीति कर रहे है – शेषनाथ पाठक
  • स्थानीय लोगों ने सोलर लाइटों की कार्यप्रणाली को सराहा

फतेह लाइव, रिपोर्टर

जमशेदपुर के जमशेदपुर अक्षेस पश्चिमी विधानसभा क्षेत्र के सोलर एलईडी लाइट प्रतिनिधि शेषनाथ पाठक और मानगो के जनसुविधा प्रतिनिधि पिंटू सिंह ने पूर्व भाजपा नेता विकास सिंह के सोलर लाइट घोटाले के आरोपों को सस्ती लोकप्रियता पाने और घटिया राजनीति करने वाला बताया है. उन्होंने कहा कि विकास सिंह को सच्चाई की कोई जानकारी नहीं है. माह भर पहले जो सोलर लाइटें लगाई गईं थीं, वे स्थापना काल से ही जल रही थीं, जिसे स्थानीय लोगों ने भी स्वीकार किया है. ऐसे में यह घोटाला कैसे संभव है?

इसे भी पढ़ें : Seraikela : दलभंगा में वकास्त मुंडारी खुंटकट्टी समिति ने भगवान बिरसा मुंडा की 125वीं पुण्यतिथि मनाई

Gambhir Car Associate Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

दोनों नेताओं ने बताया कि जब से सोलर लाइटें स्थापित हुई हैं, तब से लगातार जल रही थीं. कुछ दिन पहले दो सोलर लाइटें न जलने की खबर आई थी, जो संभवतः बैटरी चोरी हो जाने की वजह से थी. इस संबंध में सोलर लाइट का काम देख रहे व्यक्ति ने उलीडीह थाने में प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए आवेदन दिया है. शेषनाथ पाठक और पिंटू सिंह ने कहा कि जब सरयू राय जमशेदपुर पूर्वी के विधायक थे, तब भी लगभग 5000 सोलर लाइटें लगाई गई थीं और तब भी इस प्रकार के घोटाले की अफवाहें फैलाई गईं. कई लाइटें तोड़ने-फोड़ने की घटनाएं भी हुईं. संभव है कि ये सब विकास सिंह जैसे लोगों की साजिश हो.

इसे भी पढ़ें : Bokaro : तेनुघाट में ट्रैफिक पुलिस ने चलाया वाहन जांच अभियान, 56 हजार रुपए का जुर्माना वसूला

शेषनाथ पाठक और पिंटू सिंह ने कहा कि स्थानीय लोगों ने स्पष्ट रूप से स्वीकार किया है कि शंकोसाई नंबर 5 इलाके में स्थापना के दिन से ही सभी सोलर लाइटें सही तरीके से जल रही थीं. इसलिए यह आरोप बिना किसी ठोस तथ्य के लगाए गए हैं. उन्होंने विकास सिंह पर लोगों को भ्रमित करने और सस्ती लोकप्रियता पाने के लिए झूठ फैलाने का आरोप लगाया. इस बार सोलर लाइट परियोजना पूरी तरह पारदर्शिता के साथ संचालित हो रही है और किसी भी तरह की अफवाह को अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर