Breaking News
Major achievement for Jharkhand Police : मंगलवार को पुलिस के सामने सरेंडर करेंगे माओवादी, चाईबासा में होगा संयुक्त आत्मसमर्पण कार्यक्रम Saraikela Police Big Succes : माओवादियों के खिलाफ बड़ा ऑपरेशन – जंगल से 5 राइफल, पिस्टल, 309 गोलियां और आईईडी बरामद Jamshedpur Murder Case Update : अफताब आलम हत्याकांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नाबालिग हिरासत में; निशानदेही पर देशी पिस्टल बरामद Jamshedpur Police keeping a close watch : दाल के डिब्बे में छिपाकर रखी थी ब्राउन शुगर की 50 पुड़िया, जुगसलाई में पुलिस की छापेमारी से मचा हड़कंप Jamshedpur : छात्रों पर कार्रवाई को लेकर कुलवंत सिंह बंटी ने सरकार को घेरा, पूछा- लाठीचार्ज का आदेश किसने दिया? Jamshedpur residents sway to the music at the Bhajan Sandhya : ‘जूनियर लक्खा’ की आवाज स्नेहा सिंह के भजनों से शिवमय हुआ जमशेदपुर का ट्रांसपोर्ट मैदान

Jamshedpur : नमन परिवार ने भगवान बिरसा मुंडा को दी श्रद्धांजलि, राकेश्वर पांडे बोले – भगवान बिरसा मुंडा का बलिदान हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है

SHARE:

हमें बिरसा मुंडा के दिखाए मार्ग पर चलकर समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास और समानता का लाभ पहुँचाना होगा : बृजभूषण सिंह

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

जमशेदपुर नमन परिवार द्वारा हरेक वर्ष की भांति इस वर्ष भी भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में महिलाओं, युवाओं एवं कई गणमान्य लोगों ने उपस्थित होकर भगवान बिरसा मुंडा को श्रद्धा सुमन अर्पित किए। नमन के संरक्षक एवं इंटक नेता राकेश्वर पांडेय ने अपने संबोधन में कहा कि भगवान बिरसा मुंडा का बलिदान हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है और हमें उनके आदर्शों को अपने जीवन में उतारकर समाज को आगे बढ़ाना चाहिए।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

कार्यक्रम का संचालन करते हुए नमन परिवार के मुख्य संरक्षक एवं वरिष्ठ पत्रकार बृजभूषण सिंह ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा का जीवन संघर्ष और बलिदान की मिसाल है। उनका योगदान भारत के स्वतंत्रता संग्राम और समाज के उत्थान के लिए अतुलनीय है। हमें उनके दिखाए मार्ग पर चलकर समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास और समानता का लाभ पहुँचाना होगा। उन्होंने नमन परिवार की ओर से सभी को सामाजिक न्याय, समानता और एकता के लिए मिलकर काम करने का आह्वान किया। इस कार्यक्रम में नमन के एक विदेशी प्रशंसक एवं फिलहाल भारत में उद्यमी एंड्रयू भी उपस्थित हुए और बताया कि कोई भी क्रांति दिमाग की शक्ति से होती है. कार्यक्रम के प्रारंभ में नमन के वरिष्ठ सहयोगी एवं जमशेदपुर में प्रसिद्ध हाइ सोसाइटी के स्वामी पी एन पाण्डेय के युवा पुत्र के असामयिक निधन पर दो मिनट का मौन रखकर भगवान से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई।

इस कार्यक्रम में भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व अध्यक्ष नीरु सिंह, राजपति देवी,अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद के संस्थापक वरुण कुमार, उत्तर प्रदेश संघ के रामकेवल मिश्रा सहित अन्य वक्ताओं ने भगवान बिरसा मुंडा जी के बलिदान, उनके संघर्ष और समाज सुधारक कार्यों को याद करते हुए उन्हें नमन किया।

धन्यवाद ज्ञापन रितिका श्रीवास्तव ने किया।

मौके पर राघवेंद्र शर्मा, अंजनी पांडे, प्रिंस सिंह, विभाष मजूमदार , राजपति देवी, अनीता सिंह, ममता पुष्टि, डालिया भट्टाचार्य, लखी कौर, महालक्ष्मी देवी , सिमी कश्यप, ममता साह, मन्नू धोखे, रामा राव, लक्खीकांतो, विनोद सहित अन्य मौजूद रहे.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर