Breaking News
Jharkhand Police Big Succes : झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर सुजीत सिन्हा पुलिस एनकाउंटर में ढेर, जेल शिफ्टिंग के दौरान भागने की कोशिश का दावा Jamshedpur Crime : नशे के खिलाफ आवाज उठाने की सजा या गैंगवार? बर्मामाइंस में शांति समिति सदस्य पर 11 राउंड फायरिंग, हालत गंभीर, दर्जन भर खोखे बरामद, देखें – Video Jamshedpur : श्री गुरु हरकिशन साहिब जी का प्रकाश उत्सव किताडी गुरुद्वारा में श्रद्धा व उत्साह के साथ मनाया गया असंगी चेक डैम में NIT जमशेदपुर के छात्र के डूबने से हड़कंप, किया सड़क जाम साथी ने की थी गुलशन की हत्या, हादसा दिखाने के लिए पटरी किनारे फेंका शव दलमा में अत्याधुनिक इको रेस्ट हाउस, पर्यटकों को मिलेगी लग्जरी सुविधा

Jamshedpur : “बंटोगे तो कटोगे” नारे के साथ एकजुट होकर हिंदू समाज करे 100% मतदान : जगन्नाथ शाही

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

बिष्टुपुर स्थित तुलसी भवन में विहिप जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष अजय गुप्ता की अध्यक्षता में महानगर की बैठक संपन्न हुई। बैठक में मुख्य रूप से विहिप के केंद्रीय अधिकारी जगन्नाथ शाही का आगामी चुनाव को लेकर सभी कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।

झारखंड में इस माह होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर हिंदू समाज को एकजुट होकर राज्य और राष्ट्र हित में हिंदू समाज के अपने हित में मतदान करने को कहा। झारखंड में बदलते डेमोग्राफी को लेकर और आदिवासी समाज के निरंतर धर्मांतरण से झारखंड के अस्तित्व को खतरा पैदा हो गया है। झारखंड प्रांत का गठन झारखंड के उत्थान के लिए किया गया था, पर अब झारखंड का ईसाईकरण और इस्लामीकरण होता जा रहा है, जिसे मौजूदा कांग्रेस और झारखंड मुक्ति मोर्चा जैसे राजनीतिक दल का खुलकर समर्थन प्राप्त हुआ है।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

गौ हत्या और धर्मांतरण के विरुद्ध कानून बना है। झारखंड सरकार ने कभी इसे रोकने की कोशिश नहीं की। हिन्दूओं को एकजुट करने का प्रयास विहिप बजरंगदल हमेशा से करता आ रहा है। जाति के नाम पर बांटकर हिंदूओं को कमजोर करने का षडयंत्र मौजूदा हिंदू विरोधी शक्ति इस चुनाव मे सक्रिय है। इससे सजग रहने का आह्वान विहिप बजरंगदल पूरे हिंदू समाज से करता है। इसका उदाहरण हमारे अतीत में है ईरान, अफगानिस्तान, पाकिस्तान, बांग्लादेश भारत से कट गये। 14 अगस्त 1947 मे पाकिस्तान में रहने वाले हिंदूओं को अपनी संपति और घर की महिलाओं को छोड़ भारत से निकल जाने के लिए हर मस्जिद से ऐलान किया गया। लाखों हिंदू कटे, अपनी संपति का त्याग किया, फिर भी हम हिंदू अपना इतिहास याद नही रख पाते हैं।

हिंदू समाज को पता होना चाहिए कि कांग्रेस और झारखंड मुक्ति मोर्चा की सरकार वक्फ के समर्थन में धारा 370 कानून पुनः वापस लाने के समर्थन मे हमेशा से खड़ा रहने वाली राजनीतिक दल है, इसलिए हिंदू समाज को एकजुट और जागृत होकर हिंदू हित की रक्षा करने वाली सरकार के पक्ष में मतदान करने की जरूरत है।

बैठक में प्रांत मठ मंदिर प्रमुख देवेंद्र गुप्ता, विभाग के सह मंत्री अरूण सिंह, सेवा प्रमुख दीपक वर्मा, संयोजिका संजीता सेन, जिला के अध्यक्ष अजय गुप्ता, उपाध्यक्ष गोपीराव, संगठन मंत्री संजय सिंह, मंत्री चंद्रिका भगत, सहमंत्री उत्तम कुमार दास, सहमंत्री भोला लोहार, बजरंगदल संयोजक चंदन दास, सुरक्षा प्रमुख कन्हैया पांडेय, सह संयोजिका बबली सोनम, मातृशक्ति सह प्रमुख मीना सिंह, प्रचार प्रसार प्रमुख प्रदीप सिंह, सह प्रमुख समरेश मिश्रा संग कई प्रखंड के कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर