Breaking News
Jamshedpur Bar Association : अधिवक्ताओं ने झारखंड हाईकोर्ट में उठाई कल्याण योजनाओं की मांग, मेडिकल इंश्योरेंस और पेंशन पर हुई चर्चा Jamshedpur : साकची में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ मनाया गया तीज महोत्सव, समाजसेवी रानी गुप्ता ने की अगुवाई Jamshedpur : अपर्णा गुहा बनीं महिला फुटबॉल महासंघ की आंतरिक शिकायत समिति की संयोजक Jamshedpur : झामुमो संपर्क कार्यालय में दिवंगत मंत्री सुदित्य कुमार सोनू को दी गई श्रद्धांजलि Jamshedpur : सुदिव्य कुमार सोनू के आकस्मिक निधन पर पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास और विधायक पूर्णिमा ने जताया गहरा शोक Sikh Fedration Uk : ਸਿੱਖ ਮਸਲਿਆਂ ’ਤੇ ਵਾਅਦੇ ਨਾ ਨਿਭਾਏ ਤਾਂ ਯੂਕੇ ਦੇ ਲੇਬਰ ਪਾਰਟੀ ਨੂੰ ਚੋਣਾਂ ’ਚ ਭੁਗਤਣਾ ਪਵੇਗਾ ਖ਼ਮਿਆਜ਼ਾ : ਦਬਿੰਦਰਜੀਤ ਸਿੰਘ
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : बर्मामाइंस हरिजन बस्ती में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम का हुआ आयोजन

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर।

जमशेदपुर के बर्मामाइंस स्थित हरिजन बस्ती में स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर एक भव्य देश भक्ति कार्यक्रम ‘एक शाम शहीदों के नाम’ का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में स्थानीय नागरिकों ने भारी संख्या में उपस्थित होकर देश के अमर बलिदानियों को अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

वरिष्ठ नागरिकों और गणमान्य अतिथियों द्वारा मां भारती की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर वीर शहीदों को नमन किया गया, उपरांत सामूहिक रूप से राष्ट्रगान का गायन हुआ।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

कार्यक्रम में अतिथि के रूप में समाजसेवी राजकुमार सिंह, सेंट्रल सिख नौजवान सभा के प्रधान अमरीक सिंह, आग़ाज़ संस्था के संस्थापक अध्यक्ष इंदरजीत सिंह, झामुमो नेत्री चरणजीत कौर भाटिया, झामुमो नेता बंटी सिंह, समाजसेवी जगप्रीत सिंह जे डी, अमनजोत सिंह, मुखी समाज के प्रदेश अध्यक्ष शशि भूषण मुखी, कार्यकारी अध्यक्ष पोरेश मुखी, महासचिव जुगल किशोर मुखी, भालूबासा मुखी समाज के मुजीम मुखी, सिदगोड़ा के मुखिया संदीप मुखी, बारीडीह के मुखिया नितिन मुखी एवं सन्नी मुखी, धातकीडीह के मुखिया प्रवीण मुखी, सोपोडेरा के मुखिया पी के करुआ, अरविंद मुखी, तनुश्री बोस आदि उपस्थित रहे।

सभी अतिथियो को आयोजकों द्वारा अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने देश की आजादी के लिए प्राणों की आहुति देने वाले वीर सपूतों की गाथाएं साझा कीं।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ताओं ने कहा कि आज हम जिस खुली हवा में सांस ले रहे हैं, वह हमारे वीर जवानों और स्वतंत्रता सेनानियों के सर्वोच्च बलिदान की बदौलत है। युवाओं को अपने इतिहास से सीख लेकर राष्ट्र निर्माण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए।बर्मामाइनस मुखी बस्ती के मुखिया महेश मुखी, पूर्व मुखिया सुरेश मुखी एवं युवाओं ने इस आयोजन को सफल बनाने में सराहनीय भूमिका निभाई।

कार्यक्रम का संचालन मुखिया महेश मुखी एवं अमर मुखी ने किया। अंत में उपस्थित सभी लोगों के बीच मिठाई का वितरण किया गया। इस आयोजन ने पूरी बस्ती के माहौल को देशभक्ति के रंग में सराबोर कर दिया।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर