WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : लोयोला स्कूल के पास स्कूली वाहनों की चली जांच, 13 के कागजात फेल, जुर्माना

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

उपायुक्त अनन्य मित्तल के निर्देशानुसार स्कूली वाहनों की फिटनेस, बीमा व प्रदूषण आदि सभी प्रमाणपत्रों की वैधता की जांच को लेकर लोयोला स्कूल के समीप अभियान चलाया गया। जिला परिवहन पदाधिकारी धनंजय के नेतृत्व में मोटर यान निरीक्षक सूरज हेंब्रम ने 43 स्कूली वाहनों के कागजातों की जांच की।

यह भी पढ़े : Jamshedpur : भाजपा बुधवार को मनाएगी विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

जांच में मारुति वैन, मैजिक, स्कूली ऑटो रिक्शा के फिटनेस, परमिट, इंश्योरेंस, रजिस्ट्रेशन व प्रदूषण आदि कागजातों की जांच की गई। इस दौरान 13 स्कूली वाहनों के कागजात फेल होने पर जुर्माना लगाया गया। जिला परिवहन विभाग को लगातार सूचना मिल रही है कि जिले में मानकों के विपरीत बिना फिटनेस के स्कूलों में मारुति वैन, मैजिक, ऑटो रिक्शा का संचालन किया जा रहा। मंगलवार को भी सभी स्कूली वाहन चालकों को वाहनों का फिटनेस रजिस्ट्रेशन सहित तमाम कागजात दुरुस्त रखने के लिए जागरूक किया गया।

मारुति वैन, मैजिक, ऑटो रिक्शा में बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देने एवं सभी यातायात नियमों का पालन करने का निदेश दिया गया ताकि दुर्घटनाओं को होने से रोका जा सके। परिवहन विभाग की ओर से लगातार स्कूलों और अभिभावकों को भी स्कूली वाहनों की सुरक्षा को लेकर अपने स्तर से जांच करने के लिए जागरूक किया जा रहा है। परिवहन विभाग का सख्त आदेश है कि ऐसे स्कूली वाहनों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई की जायेगी जो मोटरयान नियमावली का उल्लंघन कर रहे है। ऐसे स्कूली वाहनों की फिटनेस व रजिस्ट्रेशन आदि की जांच लगातार जारी रहेगा।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर