Jamshedpur : वरिष्ठ नेता सच्चिदानंद राय के निधन पर भाजपा में शोक की लहर, जमशेदपुर महानगर ने रद्द किए सारे कार्यक्रम

SHARE:

पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा एवं जिलाध्यक्ष सुधांशु ओझा ने जताया गहरा शोक, रविवार को जिला कार्यालय पर लाया जाएगा पार्थिव शरीर

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

जमशेदपुर भाजपा के वरिष्ठ नेता और पार्टी के स्थापना के पश्चात वर्ष 1980 में कोल्हान के जिला संयोजक एवं सिंहभूम के जिला महामंत्री रहे सच्चिदानंद राय का शनिवार को निधन हो गया। वे 82 वर्ष के थे. पिछले कुछ दिनों से टाटा मोटर्स अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था. वे हमेशा पार्टी के विस्तार और विचारधारा के प्रचार-प्रसार में सक्रिय रहे. गुरुवार को उनके निधन की जानकारी मिलने पर भाजपा में शोक की लहर दौड़ गयी. एक ओर उनके निधन पर राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा समेत कई नेताओं ने गहरा शोक जताया है. वहीं, उनके निधन पर भाजपा जमशेदपुर महानगर ने दिल्ली में पार्टी की प्रचंड जीत पर जिले में जश्न मनाने के सभी कार्यक्रम को रद्द कर दिया है. इससे पहले, भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने बारीडीह विजया गार्डन स्थित उनके आवास जाकर शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर उनका ढांढस बंधाया और निधन पर शोक व्यक्त किया. रविवार को सुबह 10:30 बजे सच्चिदानंद राय के पार्थिव शरीर को साकची स्थित जिला भाजपा कार्यालय लाया जाएगा. जहां भाजपा कार्यकर्ता उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर अंतिम विदाई देंगे.

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

सच्चिदानंद राय के निधन पर पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि जनसंघ काल के नेता और संगठन मजबूती में अहम योगदान देने वाले सच्चिदानंद राय का निधन संगठन एवं सामाजिक स्तर पर अपूरणीय क्षति है. उन्होंने अपना पूरा जीवन राष्ट्रवाद, संगठन और समाजसेवा को समर्पित कर दिया. उनकी निष्ठा, विचारधारा और संघर्ष हम सभी के लिए प्रेरणादायक हैं. ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें एवं शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में धैर्य और संबल दें. रघुवर दास ने कहा कि सच्चिदानंद राय जी का योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा, उनकी कमी संगठन और समाज को हमेशा महसूस होगी.

वहीं, पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने सच्चिदानंद राय के निधन पर शोक जताते हुए कहा कि सच्चिदानंद राय जी का जाना संगठन और समाज के लिए बड़ी क्षति है. उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन जनसेवा और विचारधारा के प्रचार-प्रसार में समर्पित कर दिया. उनकी सादगी, संघर्ष और संगठन क्षमता हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत रहेंगे. ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को शांति और शोक संतप्त परिवार को इस कठिन घड़ी में धैर्य प्रदान करें.

भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने सच्चिदानंद राय के निधन को बड़ी क्षति बताते हुए कहा कि सच्चिदानंद राय का जाना न केवल भाजपा बल्कि पूरे समाज के लिए एक बड़ी क्षति है. वे एक कुशल संगठनकर्ता, संघर्षशील और कर्मठ नेता थे, जिन्होंने संगठन विस्तार में महत्वपूर्ण योगदान दिया. उनका जीवन समाज और संगठन के प्रति समर्पण का उदाहरण है. ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दें और परिवार को यह दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें.

वहीं, भाजपा के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता सह वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश शुक्ला ने भी सच्चिदानंद राय के निधन पर शोक व्यक्त जताया है. उन्होंने कहा कि वे संगठन की नींव के मजबूत स्तंभ थे, जिन्होंने अपने परिश्रम और त्याग से पार्टी को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया. उनका जीवन हमें सेवा, संघर्ष और समर्पण की सीख देता रहेगा.

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें