Breaking News
Jamshedpur Firing Case Big Succes : टीटू शर्मा और मनोज सरकार गिरफ्तार, बिंदल मॉल फायरिंग की साजिश पर पुलिस का शिकंजा Jamshedpur : टाटा मोटर्स में बोनस समझौता – 14.03% बोनस, अधिकतम ₹87,543 और औसत ₹53,787 Brutal Attack In Jamshedpur : कीताडीह ग्वाला पट्टी में एक युवक की बेरहमी से पिटाई, देखें – दुस्साहस वाला – Video Jamshedpur Police : दुकानदारों को हड़काने और ग्राहकों पर लाठी चार्ज लाठीचार्ज की चारों ओर निंदा, बाबूलाल मरांडी ने कसा मुख्यमंत्री पर ये तंज Concern: बिहार में महिला सुरक्षा पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, बोले- ऐसी सरकार का हिस्सा होने पर शर्मिंदगी महसूस होती है Jamshedpur : सुंदरनगर में गैर आदिवासी जमीन पर धर्म के नाम पर कब्जे का आरोप, निर्माण स्थल में तोड़फोड़, देखें – Video
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : छात्रों के समर्थन में झारखंड बंद को गोलमुरी बाजार में मिला व्यापक समर्थन : दिनेश कुमार

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर।

राज्य में JPSC-JSSC मामले की निष्पक्ष CBI जांच एवं छात्रों के साथ न्याय की मांग को लेकर आहूत झारखंड बंद के समर्थन में भाजपा गोलमुरी मंडल के कार्यकर्ताओं ने आज गोलमुरी बाजार में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया। मंडल अध्यक्ष पप्पू उपाध्याय के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बाजार के दुकानदारों एवं व्यवसायियों से बंद में सहयोग का आग्रह किया।

इस अवसर पर भाजपा पूर्वी सिंहभूम के जिला प्रभारी दिनेश कुमार विशेष रूप से उपस्थित रहे और बाजारवासियों से छात्रों के समर्थन में बंद को सहयोग देने का आह्वान किया। आग्रह पर बड़ी संख्या में व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठान बंद रखकर बंद को समर्थन दिया।

Gambhir Car Associate Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

दिनेश कुमार ने कहा—“झारखंड के युवा अपने भविष्य और अधिकार की लड़ाई लड़ रहे हैं। JPSC-JSSC से जुड़े मामलों में छात्रों की मांगों को गंभीरता से सुनने के बजाय उनके आंदोलन के दौरान जिस प्रकार की कार्रवाई हुई, वह दुर्भाग्यपूर्ण है। आज का बंद छात्रों की आवाज को मजबूती देने और सरकार तक उनकी मांग पहुंचाने का लोकतांत्रिक माध्यम है।”

उन्होंने कहा कि JPSC-JSSC मामले की निष्पक्ष CBI जांच होनी चाहिए, ताकि पूरे मामले की सच्चाई सामने आए और दोषियों की जवाबदेही तय हो सके। उन्होंने गोलमुरी के व्यापारियों द्वारा बंद को दिए गए सहयोग के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज के विभिन्न वर्गों का यह समर्थन छात्रों के न्यायपूर्ण संघर्ष के प्रति संवेदनशीलता को दर्शाता है।

उन्होंने कहा, “छात्रों की आवाज दबाई नहीं जा सकती। सरकार को दमन के बजाय संवाद का रास्ता अपनाना चाहिए। युवाओं के भविष्य से जुड़े सवालों का समाधान पारदर्शी और निष्पक्ष जांच के माध्यम से होना चाहिए।”

इस दौरान हलधर नारायण साह, बंटी अग्रवाल, हरेराम यादव, बी. श्रीनिवास राव, लक्ष्मण बेहरा, सुरेन्द्र सिंह शिंदे, पंकज शर्मा, सन्नी सिंह चौहान, भरत बेहरा, संदीप आइच, कमल गुप्ता, मोहम्मद फैयाज, नौशाद खान, मोहम्मद बाबला, खतीब खान टिंकू, बच्चबाबू शर्मा, राजेश कुमार, नवीन तिवारी, जयदीप मुखर्जी, रणजीत शर्मा, ऋषभ सिंह, नरेंद्र सिंह, दीपक मुखर्जी, रविनाथ घोष सहित भाजपा के अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर