WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : हार के डर से प्रत्याशी घोषित नहीं कर रही झामुमो : अनिल मोदी

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

जमशेदपुर के जुगसलाई नगर परिषद चुनाव में झारखंड के सत्तारूढ़ दल झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) द्वारा अब तक अपने प्रत्याशी की घोषणा नहीं किया जाना इस बात का प्रमाण है कि झामुमो जुगसलाई में अपनी करारी हार पहले ही स्वीकार कर चुकी है। यह बात भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री अनिल मोदी ने कही। सोमवार को जारी एक बयान में अनिल मोदी ने कहा कि झामुमो की हालत ऐसी हो चुकी है कि उसे यह तक समझ नहीं आ रहा कि जनता के सामने किस चेहरे को उतारे। जुगसलाई की जनता विकास के नाम पर झामुमो की वर्षों की नाकामी देख चुकी है, इसलिए पार्टी प्रत्याशी घोषित करने से डर रही है।

उन्होंने कहा कि झामुमो के एजेंडे में जुगसलाई का विकास कभी रहा ही नहीं। सत्ता में रहते हुए झामुमो ने जुगसलाई को केवल वोट बैंक की राजनीति तक सीमित रखा। सड़कें बदहाल हैं, जलजमाव आम बात है, स्वच्छता व्यवस्था चरमराई हुई है और आम नागरिक बुनियादी सुविधाओं के लिए तरस रहा है।

Gambhir Car Associate Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

अनिल मोदी ने कहा कि अपनी निश्चित पराजय को सामने देखकर झामुमो अब विकास की राजनीति छोड़कर मजहब एवं तुष्टिकरण की राजनीति पर उतर आई है, लेकिन जुगसलाई की जनता अब बहकावे में आने वाली नहीं है। जनता ने ठान लिया है कि इस बार विकास के नाम पर वोट पड़ेगा, तुष्टिकरण के नाम पर नहीं।

उन्होंने कहा कि जुगसलाई की प्रबुद्ध जनता मन बना चुकी है और इस चुनाव में झामुमो को करारा जवाब देगी एवं नगर परिषद में भाजपा समर्थित अध्यक्ष पद की प्रत्याशी रिंकू सिंह एवं सभी भाजपा समर्थित प्रत्याशियों को भारी बहुमत से विजयी बनाकर अपना आशीर्वाद देगी।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर