Breaking News
Jamshedpur Big Dharmik Event : नगर कीर्तन में शामिल होने सोनारी गुरुद्वारा पहुंचे डीसी, संगत को बुलाई फतेह, देखें – Video Good News : जमशेदपुर को हार्ट-सेफ सिटी बनाने की पहल, सेक्रेड हार्ट कॉन्वेंट स्कूल में लगा एईडी Action by the Jamshedpur police administration: घाघीडीह मंडल कारा में आधी रात तक चली सघन तलाशी, स्टेशन रोड जाम को चीरते हुए निकला काफिला Uttar Pradesh Politics : आजम खान – आंसुओं में संघर्ष की कहानी और सियासत में वापसी की चुनौती Guru Nanak Jayanti in Jamshedpur : फूलों की बारिश से महकेगा नगर कीर्तन का रास्ता, पालकी साहिब के आगे होगी भव्य पुष्पवर्षा Jamshedpur : महासंघ चुनाव में सियासी उलटफेर, रवींद्र की जमीन खिसकी तो वीरेन्द्र का दबदबा कायम, परिवारवाद पर मचा संग्राम
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : कुणाल षाड़ंगी ने नई दिल्ली में राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू से की शिष्टाचार मुलाक़ात, जनहित से जुड़े पांच महत्वपूर्ण मुद्दों पर कराया ध्यान आकृष्ट

SHARE:

महामहिम राष्ट्रपति ने समाधान का दिया भरोसा

जमशेदपुर.
भाजपा झारखंड प्रदेश प्रवक्ता सह पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी ने नई दिल्ली में महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से शिष्टाचार मुलाक़ात की. इस मुलाकात के बाद प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के साथ सोशल मीडिया पर तस्वीर भी साझा की. सोमवार को हुए मुलाकात में कुणाल षाड़ंगी ने जनहित से जुड़े पांच बिंदुओं पर महामहिम राष्ट्रपति का ध्यान आकृष्ट कराते हुए संज्ञान लेने का आग्रह किया. कुणाल षाड़ंगी ने जमशेदपुर की जनता के लिए हवाई सेवा जल्द शुरू करने, महिलाओं के साथ-साथ राज्यों में पुरूष उत्पीडन के मामलों के निराकरण की संस्थागत व्यवस्था करने, जमशेदपुर में एम्स के सैटेलाइट केंद्र शुरू करने, चाकुलिया-बुढामारा रेलवे लाईन का काम जल्द शुरू करने और वंदे भारत ट्रेन सेवा वाया टाटानगर शुरू करने एवं राज्य में कार्यरत जल सहियाओं को लगभग 50 महीने से बकाए मानदेय व प्रोत्साहन राशि का भुगतान करने संबंधी जरूरी मुद्दों पर विस्तारपूर्वक जानकारी देकर उचित समाधान का आग्रह किया.

हवाई सेवा: जमशेदपुर में हवाई सेवा जल्द शुरू होनी चाहिए. उड़ान योजना के तहत छोटे हवाई जहाज़ों का परिचालन कोलकाता व भूवनेश्वर तक शुरू हुआ है लेकिन देश के अन्य प्रमुख शहरों को जोड़ने की सेवा अब तक नहीं हो पाई है। सालों से सिर्फ़ काग़ज़ी बातें हो रही है। अब स्थल चयन पर अंतिम निर्णय शीघ्र होकर काम प्रारंभ होना चाहिए।

Gambhir Car Associate Motion Ads

महिला उत्पीडन के साथ-साथ पुरूष उत्पीड़न पर भी बने कठोर नियम: कुणाल ने बताया कि उत्पीड़न से जुड़े नियमों को ज़्यादा तर्कसंगत और संतुलित बनाने की आवश्यकता है। महिलाओं के साथ होने वाले अत्याचार के ख़िलाफ़ कड़ी कार्रवाई हो लेकिन साथ ही साथ कोई महिला इसका ग़लत फ़ायदा ना उठाए यह भी सुनिश्चित हो। वैवाहिक विवादों में फँसे लाखों पिताओं को सालों से अपने बच्चों से मिलने नहीं दिया जा रहा है। 498A का ग़लत इस्तेमाल करके प्रति वर्ष लाखों गिरफ़्तारियाँ हो रही है। 2022 में 1,18,979 पुरूषों ने आत्महत्या की। जिसमें 30% से ज़्यादा लोगों ने पारिवारिक कारणों से आत्महत्या की। सभी राज्यों में पुरूष कमीशन जैसी संस्थागत व्यवस्था बनाने पर विचार हो।

AIIMS का सैटेलाइट सेंटर : कुणाल ने आग्रह किया कि जमशेदपुर जैसे औद्योगिक शहर को एक बेहतर सुपर स्पेशियालीटि चिकित्सा संस्थान की नितांत आवश्यकता है। बताया कि पूरा शहर एकमात्र टीएमएच के भरोसे है। उड़ीसा के बालासोर की तर्ज़ पर एम्स का सैटेलाइट सेंटर जमशेदपुर में शीघ्र खोला जाए क्योंकि भुवनेश्वर और देवघर के एम्स की दूरी यहां से काफ़ी अधिक है। इससे सैकड़ों ज़रूरतमंदों को समय पर मदद मिलेगी।

चाकुलिया- बुढामारा रेल लाईन तथा वंदे भारत ट्रेन: कुणाल ने राष्ट्रपति महोदय से चाकुलिया-बुढामारा रेलवे लाईन परियोजना को जल्द शुरू करवाने का आग्रह किया। इसके साथ ही वंदे भारत के तहत झारसुगुड़ा से हावड़ा वाया टाटानगर शुरू करने एवं टाटा से वाया दरभंगा, सक्करी व निर्मली सहरसा तक, टाटा से हज़ारीबाग़ होते हुए पटना और टाटा से साप्ताहिक एक ट्रेन रक्सौल तक की ट्रेनें जल्द प्रारंभ हो।

जल सहियाओं के बकाए मानदेय व प्रोत्साहन राशि का भुगतान: पूर्वी सिंहभूम जिले की लगभग 2300 जल सहियाओं को लगभग 50 महीने से मानदेय व प्रोत्साहन राशि का भुगतान नहीं हुआ है। जिससे उनकी स्थिति बेहद ख़राब है व विभाग उदासीन है। कृपया इन विषयों को संज्ञान में लिया जाए।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आश्वस्त किया कि वे सभी विषयों पर विचार करेंगी एवं जल्द ही विभागीय मंत्रियों से समाधान हेतु मंत्रणा करेंगी। इससे पहले, पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी ने महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर