Breaking News
Chhath Mahaparv 2026 : छठ व्रती ध्यान दें – जमशेदपुर में आज शाम 5:02 बजे अस्त होंगे सूर्यदेव, कल सुबह 5:59 बजे सूर्योदय Jamshedpur : झारखंड स्थापना दिवस पर हुरलूंग पंचायत में चला स्वच्छता अभियान, छठ घाट की सफाई कर दिया संदेश Jamshedpur : बागबेड़ा में भाजपा नेता शशि कुमार मिश्रा के आवास पर खरना का महाप्रसाद ग्रहण करने पहुंचीं पूर्व विधायक मेनका सरदार Jamshedpur : 27 वर्षों से अटूट आस्था के साथ छठ महापर्व कर रहीं रेणु देवी, कठिनाइयां भी नहीं डिगा सकीं श्रद्धा Jamshedpur : गुरु नानक प्रकाश पर्व नगर कीर्तन में अनुशासन और सेवा की कमान संभालेंगे नौजवान, गुरु महाराज की तस्वीर वाले बैनर नहीं लगाने की अपील Jamshedpur : खालसे की धर्म माता “साहेब कौर” को सेंट्रल सिख स्त्री सत्संग सभा ने किया याद
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : हेमंत सोरेन के मुख्यमंत्री बनने पर न्यायालय परिसर में बंटे लड्डू

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन के चौथी बार झारखंड का मुख्यमंत्री बनने की खुशी में जमशेदपुर न्यायालय में लड्डू वितरित किए गए। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के प्रतिनिधि के तौर पर पूर्व विधायक और झारखंड मुक्ति मोर्चा नेता कुणाल सारंगी पहुंचे और अधिवक्ताओं के साथ लड्डू वितरण कार्यक्रम में शामिल हुए।

पूर्व विधायक कुणाल सारंगी ने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा एवं इसके लोकप्रिय यशस्वी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के प्रति पिछले कई सालों से गलत धारणा बनाई जा रही थी और जनता के बीच भ्रम पैदा किया जा रहा था। हेमंत सोरेन सरकार ने चौमुखी विकास नीतियों के बल पर समाज के हर तबके विशेष कर गरीब शोषित पिछड़े और महिला वर्ग के लिए जो कार्य किया है पूरे देश में उसकी सराहना हो रही है।

Gambhir Car Associate Motion Ads

काम के बल पर ही झारखंड मुक्ति मोर्चा प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बना रहा है और विपक्षी दलों को मुंह की खानी पड़ी है।
समाजवादी चिंतक अधिवक्ता सुधीर कुमार पप्पू के अनुसार अपने नीतियां, कार्य प्रणाली एवं सिद्धांत पर चलकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जनता का ज्यादा भरोसा जीता है और लोगों के आशीर्वाद से उन्होंने अबुवा सरकार बनाई है। अधिवक्ताओं के हित में उन्होंने कई फैसले लिए हैं। वकील समुदाय के अपेक्षा के अनुरूप सरकार ने कार्य करने का भरोसा भी दे रखा है।

इस कार्यक्रम में पूर्व लोक अभियोजक अधिवक्ता पीएन गोप, पूर्व अभियोजन पदाधिकारी अधिवक्ता सुशील जायसवाल, मो कासिम, मो सलीम, रामजी पांडेय, टीएन ओझा, जीसी राजू ,दिनेश पांडे, सुनील महतो, सुधि प्रिया, बबिता जैन, अभय कुमार सिंह, जाहिद इकबाल, राहुल कुमार, राहुल राय, कुलविंदर सिंह, एसएस चौधरी, रंजना श्रीवास्तव, विनीता मिश्रा, चंदन भट्टाचार्य, डालू मण्डल आदि अधिवक्ता शामिल हुए।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर