Jamshedpur : लोजपा छोड़ जद (यू) में शामिल हुए शहर के दर्जनों युवा

SHARE:

फ़तेह लाइव,डेस्क  

बिहार के सीएम नीतीश कुमार एवं जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय की कार्यशैली और जद (यू) के नीति– सिद्धांत से प्रेरित होकर लगातार शहर के विभिन्न राजनीतिक दलों के कार्यकर्ता जद (यू) में शामिल हो रहे है. इस कड़ी में दर्जनों युवाओं ने सोमवार को श्री परविंदर राम के नेतृत्व में लोक जनशक्ति पार्टी छोड़कर जनता दल (यूनाइटेड) का दामन थाम लिया।

सोमवार को उलीडीह संकोसाई रोड नंबर 5 केदार बागान में आयोजित एक कार्यक्रम में उलीडीह थाना समिति के अध्यक्ष प्रवीण सिंह ने युवाओं को पार्टी की सदस्यता ग्रहण करवाया और सभी का माला पहनाकर अभिनंदन किया. प्रवीण सिंह ने कहा कि यह हर्ष का विषय है कि जद(यू) संगठन में नए सदस्यों की जॉइनिंग का सिलसिला लगातार जारी है। सैकड़ो लोग संगठन ने शामिल होकर जद(यू) की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने और अंतिम पायदान पर खड़े लोगों की समस्याओं को दूर कर उन्हें मुख्य धारा से जोड़ने के लिए कार्य करने को इच्छुक है.

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

परविंदर राम, राहुल सिंह, लता देवी, रवि गोराई, नीरज सिंह, गौतम ममता, बजरंग देवस्ती, शुभम गोराई, हेमंत सिंह, कृष्ण कुमार, अभिषेक पांडे, कौशल कुमार सहित दर्जनों युवाओं ने जद (यू) की सदस्यता ग्रहण की. इस दौरान मुख्य रूप से जद(यू) जिला मंत्री विकास साहनी, उलिडीह थाना अध्यक्ष प्रवीण सिंह, महासचिव मनोज गुप्ता, शंकर बनर्जी, उपाध्यक्ष संजय सिंह, सचिव बिजेंदर सिंह, मनोज ओझा, अभिजीत सेनापति, सागर दत्ता, योगेंद्र कुमार आदि उपस्थित रहे.

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें