Jamshedpur : मानगो सहारा सिटी में आवारा कुत्तों का आतंक, सब्जी विक्रेता घायल

SHARE:

  • कुत्ते के हमले में घायल विक्रेता एमजीएम अस्पताल में भर्ती, कॉलोनी में दहशत का माहौल
  • स्थानीय लोगों ने जताई नाराजगी, बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंतित

फतेह लाइव, रिपोर्टर

मानगो सहारा सिटी में आवारा कुत्तों का आतंक बढ़ता जा रहा है. रविवार को बाहरी सब्जी विक्रेता राजू को एक आवारा कुत्ते ने काटकर बुरी तरह घायल कर दिया. घायलावस्था में उसे स्थानीय लोगों ने तत्काल एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है. इस घटना से कॉलोनी में दहशत का माहौल है.

इसे भी पढ़ें : Giridih : परिसदन भवन में हूल दिवस पर सिद्धो-कान्हू को दी गई श्रद्धांजलि

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

आवारा कुत्तों से परेशान सहारा सिटी के लोग, प्रशासन से कार्रवाई की मांग

सोसाइटी निवासी धीरज झा ने घटना की जानकारी पूर्व भाजपा नेता विकास सिंह को दी. धीरज ने बताया कि आवारा कुत्तों के डर से लोग अपने बच्चों को घर से बाहर नहीं निकलने दे रहे हैं. कॉलोनीवासियों ने नगर निगम से आवारा कुत्तों पर नियंत्रण की मांग की है.

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें