Jamshedpur : 1984 सिख दंगा के पीड़ितों को न्याय दिलवाने वाले गंभीर शौर्य न्याय सम्मान से सम्मानित, मंटू ने दिया सम्मान

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर।

ऑल इंडिया सिख स्टूडेंट फेडरेशन पूर्वी भारत (बिहार, बंगाल, उड़ीसा, झारखंड) के सरदार सतनाम सिंह गंभीर को सिख पंथ के लिए विशेष योगदान देने हेतु पंत शौर्य न्याय सम्मान से सम्मानित किया गया। उन्हें जिला के पुलिस वरीय पुलिस अधीक्षक कौशल किशोर नगर पुलिस अधीक्षक मुकेश लुणायत, सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी प्रधान भगवान सिंह, चेयरमैन शैलेंद्र सिंह की उपस्थिति में गुरु नानक सेवादल ट्रस्ट के अध्यक्ष हरविंदर सिंह मंटू ने दिया।

1984 के सिख नरसंहार मामले में प्रभावित परिवारों को राहत दिलाने के लिए सरदार सतनाम सिंह गंभीर झारखंड उच्च न्यायालय में लंबी कानूनी लड़ाई लड़ रहे हैं। उन्हीं की कोशिशें से एक सदस्य न्यायिक आयोग का गठन हुआ है और धीरे-धीरे प्रभावित परिवारों को मुआवजा फिर से देने की शुरुआत हुई है। जिन प्रभावित परिवारों को अब तक फूटी कौड़ी भी नहीं मिली है। उन्हें अब सरकारी अनुदान मिलने की आस बंध गई है। सतनाम सिंह गंभीर ने कहा की अंतिम पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने तक उनका संघर्ष जारी रहेगा।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads
अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर