WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : टाटानगर स्टेशन में विधायक सरयू राय के धरने को मारवाड़ी सम्मेलन देगा पूर्ण भागीदारी, टाटा से जयपुर सीधी रेल सेवा की मांग रखेंगे

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

टाटानगर रेलवे स्टेशन एवं इससे जुड़े रेल मार्गों पर ट्रेनों की लगातार लेटलतीफी, अव्यवस्थित संचालन तथा यात्रियों को मूलभूत सुविधाओं के अभाव के विरोध में मंगलवार 7 अप्रैल को प्रातः 10:00 बजे टाटानगर रेलवे स्टेशन परिसर में एक व्यापक धरना-प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा। इस जन आंदोलन का नेतृत्व जमशेदपुर पश्चिम के  विधायक सरयू राय करेंगे।

पिछले लंबे समय से टाटानगर जैसे महत्वपूर्ण जंक्शन पर ट्रेनों का घंटों विलंब से चलना, प्लेटफॉर्म प्रबंधन की कमी, समय-सारणी का पालन न होना एवं यात्रियों के लिए आवश्यक सुविधाओं का अभाव गंभीर चिंता का विषय बना हुआ है। इससे आम नागरिकों, व्यापारियों, विद्यार्थियों एवं मरीजों को प्रतिदिन भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

विधायक सरयू राय ने इन समस्याओं को लेकर पूर्व में भी रेलवे प्रशासन एवं संबंधित मंत्रालय का ध्यान आकृष्ट कराया है। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा है कि अब टाटानगर स्टेशन की उपेक्षा किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं होगी और यात्रियों के अधिकारों की रक्षा हेतु जनआंदोलन आवश्यक है।

इस धरना-प्रदर्शन में पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन की टीम भी सक्रिय सह-भागिता करेगी। सम्मेलन द्वारा इस अवसर पर टाटानगर से जयपुर के लिए एक सीधी ट्रेन प्रारंभ करने की मांग को प्रमुखता से रखा जाएगा, जिससे क्षेत्र के व्यापारियों, यात्रियों एवं मारवाड़ी समाज को सीधा लाभ प्राप्त हो सके।

मारवाड़ी समाज, जो सदैव व्यापार, सेवा एवं सामाजिक दायित्वों में अग्रणी रहा है, इस जनहित के मुद्दे पर अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए इस आंदोलन में बढ़-चढ़कर भाग लेगा। पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष मुकेश मित्तल एवं महासचिव प्रदीप मिश्रा ने संयुक्त रूप से सभी पदाधिकारियों, कार्यकारिणी सदस्यों, महिला एवं युवा विंग तथा समस्त समाज से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस जनआवाज को सशक्त बनाएं। यह धरना-प्रदर्शन केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि यात्रियों के अधिकार, सम्मान एवं बेहतर रेल सेवाओं की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर