JAMSHEDPUR NAGAR KIRTAN : तहीं प्रकाश हमारा भयो, पटना शहर बिखै भव लयो, टेल्को गुरुद्वारा से निकाला विशाल नगर कीर्तन, गुरुद्वारा में टाटा मोटर्स एवं कमिंस के प्लांट हेड सम्मानित, शीश नवा मंत्री ने लगाया जयकारा, जो बोले सो निहाल, सीजीपीसी के पूर्व प्रधान मुखे भी अपने गुट के साथ हुए शामिल

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

सरवंश दानी, साहब ए कमाल, खालसा पंथ के संस्थापक गुरु गोबिंद सिंह जी के 357 वें प्रकाश पर्व को समर्पित विशाल नगर कीर्तन टेल्को गुरुद्वारा से श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के अगुवाई, पांच प्यारों की रहनुमाई और सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंध कमेटी के तत्वावधान में सजाया गया। तकरीबन पौने बारह बजे पांच प्यारों ने अरदास की उसके उपरांत श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी महाराज को रुमाला एवं प्रसाद भेंट किया गया। इन्होंने पुष्प वर्षा की। झारखंड के मंत्री बन्ना गुप्ता ने सड़क पर ही गुरु ग्रंथ साहब की पालकी के आगे शीश नवाया और मत्था टेक, “बोले सो निहाल” का जयकारा लगाया। सांसद विद्युत वरण महतो, विधायक सरयू राय, जिला बीस सूत्री कमेटी के उपाध्यक्ष मोहन कर्मकार, राज्य गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष राजू गिरि, टाटा मोटर्स के प्लांट हेड रविंद्र कुलकर्णी, कमिंस प्लांट हेड रामफल नेहरा, सीनियर जीएम संजय सिन्हा ने भी माथा टेक शुकराना अदा किया।

इस मौके पर आयोजक सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान भगवान सिंह, चेयरमैन एवं झारखंड गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह, महासचिव अमरजीत सिंह, कोषाध्यक्ष गुरनाम सिंह, सतबीर सिंह सोमू, कुलविंदर सिंह, परविंदर सिंह सोहल, कुलविंदर सिंह पन्नू, त्रिलोचन सिंह, नौजवान सभा के प्रधान अमरीक सिंह, निशान सिंह, दमनप्रीत सिंह, बीबी कमलजीत कौर गिल, कमलजीत कौर आदि अरदास में शामिल हुए।
इससे पूर्व टेल्को गुरुद्वारा में श्री अखंड पाठ का भोग डाला गया। सरदार सुखदेव सिंह खालसा, स्त्री सत्संग सभा, गुरकीरत सिंह, कविसर सुरजीत सिंह ने कीर्तन से संगत को निहाल किया।
गुरु दरबार में विधायक सरयू राय, प्लांट हेड रविंद्र कुलकर्णी, प्लांट हेड रामफल नेहरा, जीएम संजय सिंह, सरदार भगवान सिंह, सरदार शैलेंद्र सिंह, सरदार अमरजीत सिंह को संगत और कमेटी की ओर से चैयरमैन राम किशन सिंह चेयरमैन जीत सिंह प्रधान बलविंदर सिंह, चेयरमैन गुरमीत सिंह तोते ने शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

नगर कीर्तन में कंट्रोलिंग की सेवा अमरीक सिंह, इंदर सिंह इंद्र एवं उनके सहयोगी कर रहे थे। टेल्को गुरुद्वारा में पुलिस सरकारी एवं कर्मी अच्छी संख्या में उपस्थित थे। यहां हजारों लोगों ने लंगर श्रद्धा के साथ ग्रहण किया। उधर,  नीलडीह गोलचक्कर से सीजीपीसी के पूर्व प्रधान गुरुमुख सिंह मुखे भी नगर कीर्तन में शामिल हुए. उनके साथ सोनारी के प्रधान तारा सिंह, जसबीर सिंह पदरी, दलजीत सिंह दल्ली, गुरदीप सिंह काका, दलजीत सिंह बिल्ला,  अमरजीत सिंह अंबे समेत 50 समर्थक मौजूद रहे.

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें