Jamshedpur : नानक पेड़ सेवादल ने पवन को किया सम्मानित

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

जमशेदपुर में नानक पेड़ सेवादल सिदगोडा के अध्यक्ष कुलबीर सिंह एवं उनकी पूरी टीम की तरफ से नव नियुक्त बस्ती विकास समिति के अध्यक्ष पवन अग्रवाल को अंगवस्त्र एवं गीता पुस्तक देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान नानक पेड़ की ओर से बस्ती विकास समिति अध्यक्ष पवन अग्रवाल के हाथों एक पेड़ मां के नाम से सिदगोड़ा पार्क में एक वृक्ष लगाया गया।

यह भी पढ़े : Jamshedpur : तुलसी भवन में रचनाकार विक्रम प्रसाद की पुस्तक ‘माता कैकेयी चरित्र दर्शन’ लोकार्पित

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

इस अवसर पर पार्क में शामिल लोगो ने शौचालय की समस्या की ओर ध्यान आकृष्ट कराया। शौचालय में टंकी न होने के कारण महिलाओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पवन ने तत्काल संबंधित अधिकारी से संपर्क कर जनता को हो रही परेशानी से अवगत कराते हुए समाधान का आग्रह किया।

इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पवन अग्रवाल ने कहा बस्ती विकास समिति जनता की समस्या का मुखर होकर समाधान का प्रयास करेगी। सामाजिक और सास्कृति कार्यकर्मों के माध्यम से समाज के सभी वर्ग के लोगो को जोड़कर समावेशी समाज का निर्माण हो इसी उद्देश्य से कार्य किए जायेंगे।

समारोह एवं वृक्षारोपण में मुख्य रूप से नानक पेड़ सेवादल के अध्यक्ष सरदार कुलबीर सिंह, संस्था के जनरल सेक्रेटरी एवं (राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जमशेदपुर महानगर के सामाजिक सद्भाव संयोजक) पुष्पेंद्र सिंह, संस्था के कोषाध्यक्ष पुरुषोत्तम मिश्रा, देवनाथ, सिदगोड़ा पार्क समिति के सदस्य तारकेश्वर खां, विनय सिंह, शशि भूषण कुमार सुदर्शन, अमरीक सिंह, पंकज, सतपति, शैलेंद्र, निरंजन कुमार समेत तमाम बस्तीवासी एवं सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित थे।

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें