Breaking News
Bhagalpur BJP Leader Uma Bhushan Tanti Murder:‘नाना’ कहकर रुकवाई बाइक, फिर बरसा दी गोलियां: भागलपुर में BJP नेता उमा भूषण तांती की हत्या में ‘लाइनर’ की तलाश तेज Fake SIM Card Scam : 400+ फर्जी SIM का खेल! कुजंग की मोबाइल दुकान पर CBI का धावा, बिहार के साइबर ठगी केस से जुड़े तार Army Jawan Death in Hazaribagh: जंगल में पेड़ से लटका मिला फौजी, अगले दिन लौटना था ड्यूटी पर; मौत ने खड़े किए सवाल Love Affair Murder: शादी का दबाव बना तो प्रेमी ने रच दी खौफनाक साजिश! पूर्णिया में मां-बेटी की हत्या का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार BRICS Threat Case Deoghar: BRICS धमकी की जांच पहुंची देवघर, गुजरात पुलिस ने दबोचा संदिग्ध युवक; ई-मेल से मिले सुरागों ने बढ़ाया रहस्य Jamshedpur : पाकिस्तान ने फिर दिखाया घटियापन, 104 सिख श्रद्धालुओं को भारत आने से रोका : सतनाम सिंह गंभीर
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान की सफलता को लेकर भाजपा की बैठक, मंडलों में आयोजित होगा एक दिवसीय शिविर

SHARE:

 पूर्व सांसद गीता कोड़ा ने कार्ययोजना बैठक को किया संबोधित

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

भाजपा जमशेदपुर महानगर द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के अंतर्गत प्रशिक्षण कार्ययोजना बैठक का आयोजन शनिवार को सोनारी स्थित चित्रगुप्त भवन सभागार में सम्पन्न हुआ। जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में मुख्यातिथि के रूप में पूर्व सांसद एवं झारखंड भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता गीता कोड़ा शामिल हुई।

Gambhir Car Associate Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

वहीं, बैठक में प्रदेश मंत्री मनोज महतो, प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले समेत कई पदाधिकारी एवं अभियान टोली के मंडल संयोजक एवं सह संयोजक मौजूद रहे। बैठक में अभियान के व्यापक सफलता एवं रूपरेखा तय करने के उद्देश्य से विस्तृत चर्चा की गई। वहीं, अभियान के निमित्त सभी मंडलों में एक संयोजक एवं दो सह संयोजक की नियुक्ति की गई। इससे पहले, वर्ग गीत के साथ बैठक का विधिवत शुभारंभ हुआ। तत्पश्चात, पार्टी के पितृपुरुष डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र के सम्मुख द्वीप प्रज्वलित कर एवं पुष्प अर्पित किया गया। इस दौरान उपस्थितजनों द्वारा राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम का सम्पूर्ण गायन किया गया।

बैठक में अतिथियों का स्वागत संबोधन करते हुए जिलाध्यक्ष संजीव सिन्हा ने बताया कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के तहत जमशेदपुर महानगर अंतर्गत 28 मंडलों में 24 घंटे का प्रशिक्षण वर्ग होगा। आगामी 30 मार्च से 14 अप्रैल तक विभिन्न मंडलों में इस एकदिवसीय प्रशिक्षण वर्ग के माध्यम से कार्यकर्ताओं को पार्टी की नीति, सिद्धांत, संगठनात्मक संरचना और जनसेवा के संस्कारों से समृद्ध किया जाएगा, जिससे वे समाज के अंतिम व्यक्ति तक केंद्र सरकार की योजनाओं और पार्टी की नीतियों को प्रभावी ढंग से पहुंचा सकें। उन्होंने बताया कि आगामी दिनों में मंडलों के साथ जिला स्तर पर भी कई प्रशिक्षण वर्ग सम्पन्न होगा।

बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व सांसद गीता कोड़ा ने प्रशिक्षण महा अभियान की रूपरेखा, उद्देश्य और कार्यप्रणाली पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण महा अभियान मंडल स्तर तक आयोजित किया जाएगा, जिसका मुख्य उद्देश्य वैचारिक रूप से दृढ़, संगठनात्मक रूप से सक्षम और समाज सेवा के लिए समर्पित कार्यकर्ताओं का निर्माण करना है। पार्टी का संकल्प है कि प. दीनदयाल उपाध्याय के विचारों को जन-जन तक पहुंचाकर राष्ट्र निर्माण की प्रक्रिया को और अधिक सशक्त एवं प्रभावी बनाया जाए। उन्होंने प्रशिक्षण में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया।

प्रदेश मंत्री मनोज महतो ने कहा कि यह प्रशिक्षण अभियान संगठनात्मक कार्यक्रम के साथ-साथ वैचारिक सशक्तिकरण का महाअभियान है, जिसके माध्यम से प्रत्येक कार्यकर्ता को राष्ट्र प्रथम की भावना से ओत-प्रोत किया जाएगा।

वहीं, प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले ने अभियान को कार्यकर्ताओं में विचारधारा, अनुशासन और सेवा भाव से युक्त करने वाला अभियान बताया, जो डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के ‘एक देश-एक विधान’ और पंडित दीनदयाल के जीवन दर्शन पर आधारित है। उन्होंने अभियान की सफलता को लेकर भी अपने विचार प्रस्तुत किये।इस दौरान मंच संचालन जिला महामंत्री अनिल मोदी एवं धन्यवाद ज्ञापन जिला महामंत्री संजीव सिंह ने किया।

बैठक में जिला पदाधिकारी रेणु शर्मा, जितेंद्र राय, पप्पू सिंह, मिली दास, कृष्णा शर्मा काली, सुबोध झा, प्रेम झा, अखिल सिंह, ज्ञान प्रकाश, बिनोद सिंह, उज्ज्वल सिंह, किशोर ओझा, नीतीश कुशवाहा, मंजीत सिंह, नीलू मछुआ, पोरेश मुखी, रमेश बास्के मंडल अध्यक्ष में रंजीत सिंह, रितेश झा, कुमार अभिषेक, बापन बनर्जी, विकास शर्मा, प्रशांत पोद्दार, अजीत सिंह, मारुति नंदन पांडेय, रविन्द्र सिसोदिया, बिनोद राय, हन्नु जैन, दीपक पाल, जुगनू वर्मा, सूरज साह, प्रधान चंद्र महतो, शांतनु मुखर्जी, रविन्द्र सरदार, सुदीप डे, आनंद कुमार समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर