Breaking News
Jharkhand Police Big Succes : झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर सुजीत सिन्हा पुलिस एनकाउंटर में ढेर, जेल शिफ्टिंग के दौरान भागने की कोशिश का दावा Jamshedpur Crime : नशे के खिलाफ आवाज उठाने की सजा या गैंगवार? बर्मामाइंस में शांति समिति सदस्य पर 11 राउंड फायरिंग, हालत गंभीर, दर्जन भर खोखे बरामद, देखें – Video Jamshedpur : श्री गुरु हरकिशन साहिब जी का प्रकाश उत्सव किताडी गुरुद्वारा में श्रद्धा व उत्साह के साथ मनाया गया असंगी चेक डैम में NIT जमशेदपुर के छात्र के डूबने से हड़कंप, किया सड़क जाम साथी ने की थी गुलशन की हत्या, हादसा दिखाने के लिए पटरी किनारे फेंका शव दलमा में अत्याधुनिक इको रेस्ट हाउस, पर्यटकों को मिलेगी लग्जरी सुविधा

Jamshedpur : सौरभ विष्णु के चुनावी एजेंडों को सुनकर जनता हो रही मुरीद

SHARE:

प्रत्याशी ने बारीडीह, सिदगोड़ा, गोलमुरी आदि इलाके में चलाया धुंआधार जनसंपर्क अभियान

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

जमशेदपुर पूर्वी के निर्दलीय उम्मीदवार सौरभ विष्णु ने बुधवार को बारीडीह, सिदगोड़ा, गोलमुरी आदि इलाके में जनसंपर्क अभियान चलाया। जनसंपर्क अभियान के दौरान सौरभ विष्णु को जमकर जन समर्थन मिला। सौरभ विष्णु ने बताया कि लोग काफी प्रसन्न नजर आ रहे हैं। लोगों का कहना है कि इस बार वह युवा चेहरे को चांस देंगे। जो उनकी समस्याओं को हल कर सके। सौरभ विष्णु ने ही जनता से वादा किया है कि वह क्षेत्र की स्वास्थ्य व्यवस्था मजबूत करेंगे। इलाके में मोहल्ला क्लीनिक खोलेंगे। रोजगार का इंतजाम करना उनकी प्राथमिकता है।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

इसके अलावा महिला सुरक्षा पर भी ध्यान दे रहे हैं। सौरभ विष्णु का कहना है कि महिला सुरक्षा के लिए वह एक ऐसी प्रक्रिया अपनाएंगे। जिसके तहत उनके विधायक कार्यालय में सूचना आते ही प्रशासनिक तंत्र सक्रिय हो जाएगा और महिला को फौरन मदद पहुंचाई जाएगी। ‌ गौरतलब है कि सौरभ विष्णु ने क्षेत्र के मालिकाना हक के लिए भी संघर्ष शुरू कर दिया है। इसके लिए उन्होंने कोर्ट का सहारा लिया है। कोर्ट में केस किया है। सौरभ विष्णु का कहना है कि क्षेत्र को टाटा मोटर्स और अन्य कंपनियों से वह काफी सुविधा दिलाएंगे। क्षेत्र की पेयजल व्यवस्था को मजबूत करेंगे। लोगों को शुद्ध पेयजल मिलेगा और जिन बस्तियों में अभी जलापूर्ति नहीं हो पा रही है। वहां भी पाइपलाइन के जरिए जलापूर्ति होगी।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर