Breaking News
Jamshedpur Firing Case Big Succes : टीटू शर्मा और मनोज सरकार गिरफ्तार, बिंदल मॉल फायरिंग की साजिश पर पुलिस का शिकंजा Jamshedpur : टाटा मोटर्स में बोनस समझौता – 14.03% बोनस, अधिकतम ₹87,543 और औसत ₹53,787 Brutal Attack In Jamshedpur : कीताडीह ग्वाला पट्टी में एक युवक की बेरहमी से पिटाई, देखें – दुस्साहस वाला – Video Jamshedpur Police : दुकानदारों को हड़काने और ग्राहकों पर लाठी चार्ज लाठीचार्ज की चारों ओर निंदा, बाबूलाल मरांडी ने कसा मुख्यमंत्री पर ये तंज Concern: बिहार में महिला सुरक्षा पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, बोले- ऐसी सरकार का हिस्सा होने पर शर्मिंदगी महसूस होती है Jamshedpur : सुंदरनगर में गैर आदिवासी जमीन पर धर्म के नाम पर कब्जे का आरोप, निर्माण स्थल में तोड़फोड़, देखें – Video
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur Police : परसुडीह में 510 ग्राम गांजा के साथ एक गिरफ्तार, गोलमुरी के सप्लायर का खुलासा

SHARE:

गुप्त सूचना पर पुलिस ने की छापेमारी, आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा गया

फतेह लाइव, रिपोर्टर।

जमशेदपुर में परसुडीह थाना पुलिस ने नशीले पदार्थों की खरीद-बिक्री के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 510 ग्राम गांजा के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान शशि कुमार भगत उर्फ दिलखुश (34 वर्ष), पिता शंभु कामत, निवासी छोटा गोविंदपुर बजरंग नगर, परसुडीह के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके पास से सफेद रंग के प्लास्टिक में रखा गांजा जैसा मादक पदार्थ बरामद किया है।

Gambhir Car Associate Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

पुलिस के अनुसार, 9 अगस्त 2026 को गुप्त सूचना मिली थी कि परसुडीह थाना क्षेत्र के खखरीपाड़ा से जादुगोड़ा जाने वाले रास्ते पर गांजा की खरीद-बिक्री होने वाली है। सूचना के बाद वरीय अधिकारियों को इसकी जानकारी दी गई और सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई के लिए छापामारी टीम का गठन किया गया।

पुलिस टीम ने सूचना के आधार पर मौके पर छापेमारी कर शशि कुमार भगत उर्फ दिलखुश को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके हाथ में सफेद रंग का एक प्लास्टिक मिला। जांच करने पर उसमें गांजा जैसा मादक पदार्थ पाया गया। वजन कराने पर इसकी मात्रा करीब 510 ग्राम निकली।

गोलमुरी से गांजा खरीदकर पुड़िया बनाकर बेचता था

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने कथित तौर पर बताया कि वह गोलमुरी के एक व्यक्ति से गांजा खरीदता था और उसे छोटी-छोटी पुड़िया बनाकर बेचता था। पुलिस अब गांजा उपलब्ध कराने वाले व्यक्ति की पहचान और उसकी भूमिका की जांच कर रही है।

मामले में परसुडीह थाना के पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी अविनाश कुमार के लिखित बयान के आधार पर परसुडीह थाना कांड संख्या 88/2026, दिनांक 9 अगस्त 2026 को एनडीपीएस एक्ट की धारा 22(b)(ii)A के तहत मामला दर्ज किया गया है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

पुलिस के अनुसार, मामले में शामिल अन्य सहयोगी फिलहाल फरार हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि आरोपी से जुड़े अन्य लोग कौन हैं और इलाके में मादक पदार्थों की आपूर्ति का नेटवर्क किस तरह संचालित हो रहा था।

ये सामान हुआ जब्त

सफेद रंग के प्लास्टिक में रखा गांजा जैसा मादक पदार्थ, कुल वजन: लगभग 510 ग्राम।

ये आरोपी हुआ गिरफ्तार

शशि कुमार भगत उर्फ दिलखुश (34 वर्ष)

पिता : शंभु कामत

निवासी : छोटा गोविंदपुर बजरंग नगर, परसुडीह, पूर्वी सिंहभूम

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर