Breaking News
Jamshedpur Firing Case Big Succes : टीटू शर्मा और मनोज सरकार गिरफ्तार, बिंदल मॉल फायरिंग की साजिश पर पुलिस का शिकंजा Jamshedpur : टाटा मोटर्स में बोनस समझौता – 14.03% बोनस, अधिकतम ₹87,543 और औसत ₹53,787 Brutal Attack In Jamshedpur : कीताडीह ग्वाला पट्टी में एक युवक की बेरहमी से पिटाई, देखें – दुस्साहस वाला – Video Jamshedpur Police : दुकानदारों को हड़काने और ग्राहकों पर लाठी चार्ज लाठीचार्ज की चारों ओर निंदा, बाबूलाल मरांडी ने कसा मुख्यमंत्री पर ये तंज Concern: बिहार में महिला सुरक्षा पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, बोले- ऐसी सरकार का हिस्सा होने पर शर्मिंदगी महसूस होती है Jamshedpur : सुंदरनगर में गैर आदिवासी जमीन पर धर्म के नाम पर कब्जे का आरोप, निर्माण स्थल में तोड़फोड़, देखें – Video
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Potka Mla : दो साल बाद भी सड़क नहीं बनी तो भड़के विधायक संजीव सरदार, अधिकारियों को लगाई फटकार

SHARE:

विधायक की सख्ती के बाद दो लापरवाह संवेदकों को डीबार करने की अनुशंसा, लंबित योजनाओं के री-टेंडर का निर्देश

ग्रामीण कार्य विभाग की समीक्षा बैठक में पूछा—टेंडर के बाद भी काम क्यों नहीं शुरू हुआ, आधी सड़क बनाकर क्यों छोड़ दी गई?

फतेह लाइव, रिपोर्टर।

Gambhir Car Associate Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

जमशेदपुर के पोटका विधायक संजीव सरदार ने जमशेदपुर परिसदन में ग्रामीण कार्य विभाग के अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक कर पोटका विधानसभा क्षेत्र में लंबित सड़क निर्माण एवं सुदृढ़ीकरण योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में कई महत्वपूर्ण योजनाओं का काम वर्षों से लंबित रहने पर विधायक ने कड़ी नाराजगी जताई।

विधायक ने अधिकारियों से सवाल किया कि टेंडर होने के दो-दो वर्ष बाद भी सड़क निर्माण का काम शुरू क्यों नहीं हुआ। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि लापरवाह संवेदकों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाए और लंबित योजनाओं का री-टेंडर कराकर निर्माण कार्य जल्द शुरू कराया जाए।

कई नोटिस के बाद भी काम शुरू नहीं, सिरहा कंस्ट्रक्शन पर कार्रवाई

बैठक में अधिकारियों ने बताया कि सिरहा कंस्ट्रक्शन एंड डेवलपर्स प्रा. लि. को मुख्यमंत्री ग्राम सड़क सुदृढ़ीकरण योजना के तहत पोटका प्रखंड में सरमदा-सानग्राम, सादेडीह-पोरा, समाईडीह-खापरसाई तथा रोलाडीह-खापरसाई सड़क के सुदृढ़ीकरण का काम 7 अगस्त 2025 को आवंटित किया गया था।

निर्धारित अवधि में कार्य शुरू नहीं होने पर विभाग की ओर से 6 जनवरी और 20 जनवरी 2026 को नोटिस जारी कर काम शुरू करने का निर्देश दिया गया, लेकिन कंपनी की ओर से न तो कार्य शुरू किया गया और न ही संतोषजनक जवाब दिया गया। इसके बाद विभाग ने कंपनी को डीबार करने की अनुशंसा की है।

करीब 11.14 करोड़ रुपये की लागत वाली हरिणा-बुनूडीह, एल-113 से पोरा, एल-89 से पोरसा, पिछली-बांधडीह, रादुर-कोपे, पूटूडोनी-सिदिरसाई तथा एच.जे. रोड से बेदेजुरा तक सड़क सुदृढ़ीकरण योजना का काम भी इसी कंपनी को दिया गया था।

इनमें हरिणा से सुदृढ़ी चौक, एल-089 से पोरसा, पिठली से बांधडीह तथा रागुड़ से कोपे पथ में केवल वेट मिक्स मैकाडम का काम हुआ है। वहीं पुड़दुनी से सिदिरसाई पथ में सिर्फ गार्डवाल का निर्माण किया गया है। शेष कार्य अब तक शुरू नहीं किए गए हैं। निर्धारित समय सीमा समाप्त होने और कई नोटिस के बावजूद काम आगे नहीं बढ़ने पर विभाग ने डीबार की कार्रवाई की अनुशंसा की है।

16.52 करोड़ की विशेष मरम्मत योजना भी अधर में

करीब 16.52 करोड़ रुपये की लागत से हाता-जादूगोड़ा-भुजुडीह, दबंकी-गोबरागोड़ा-मानपुर, कुलडीहा-राखा माइंस रेलवे स्टेशन तथा शाहजोरी-सोनापास सड़क के विशेष मरम्मत कार्य भी लंबे समय से लंबित हैं।

इन योजनाओं का काम भी सिरहा कंस्ट्रक्शन को दिया गया था। कंपनी ने केवल कुलडीहा मुख्य पथ से राखा माइंस रेलवे स्टेशन तक सड़क के चौड़ीकरण का कार्य किया है। शेष योजनाओं में काम शुरू नहीं हुआ। कई नोटिस जारी होने के बावजूद कार्य शुरू नहीं होने पर विभाग ने कंपनी को डीबार करने की अनुशंसा की है।

मिथिला एचआर कंस्ट्रक्शन पर भी डीबार की अनुशंसा

रेलवे स्टेशन-बाहरदोरी-चेंगरा तथा कुदादा-छोटा तलसा सड़क सुदृढ़ीकरण का कार्य मिथिला एचआर कंस्ट्रक्शन एंड डेवलपर्स प्रा. लि. को आवंटित किया गया था। विभाग की ओर से 11 मार्च, 11 अप्रैल और 5 मई 2026 को नोटिस जारी किए जाने के बावजूद काम शुरू नहीं हुआ। इसके बाद कंपनी को भी डीबार करने की अनुशंसा की गई है।

‘जनता के विकास कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं’

विधायक संजीव सरदार ने कहा कि सड़क निर्माण जैसी महत्वपूर्ण योजनाओं में लापरवाही किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं की जाएगी। समय पर काम शुरू नहीं करने वाले संवेदकों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाए और लंबित योजनाओं का अविलंब री-टेंडर कराकर निर्माण कार्य शुरू कराया जाए।

उन्होंने कहा कि सड़कें ग्रामीण विकास की रीढ़ हैं और जनता को बेहतर आवागमन की सुविधा उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है। विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

बैठक में कार्यपालक अभियंता नीरज कुमार मिश्र, सहायक अभियंता अमरजीत कुमार सिंह, पोटका के कनीय अभियंता विकास कुमार केशरी, जमशेदपुर सदर के कनीय अभियंता इंदु शेखर दुबे, बहरागोड़ा के कनीय अभियंता राजा हेम्ब्रम तथा घाटशिला के सहायक अभियंता रितेश कुमार सिंह सहित विभाग के अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

पोटका में तीन नई सड़कों का जल्द होगा भूमिपूजन

वहीं पोटका विधानसभा क्षेत्र के लोगों के लिए बैठक में अच्छी खबर भी सामने आई। मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत क्षेत्र में तीन महत्वपूर्ण सड़कों के निर्माण का भूमिपूजन जल्द किया जाएगा।

इन सड़कों का मिलेगा तोहफा

गंभीरकोचा से जोजोगोड़ा: 3.3 किमी, लागत 3.29 करोड़ रुपये

हल्दीपोखर चौक से मुस्लिम बस्ती होते हुए हेंसल सीमा तक: 2.1 किमी, लागत 1.22 करोड़ रुपये

हेंसलामदा पंचायत के दीगरसाईं से पोडसागोड़ा: 1.85 किमी, लागत 1.68 करोड़ रुपये

विकसित पोटका मेरा संकल्प : संजीव सरदार

इन सड़कों के निर्माण से हजारों लोगों को आवागमन में सुविधा मिलने की उम्मीद है। विधायक संजीव सरदार ने कहा कि ‘विकसित पोटका’ उनका संकल्प है। सड़क, बिजली, शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में योजनाबद्ध तरीके से लगातार काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पिछले छह वर्षों में पोटका में सड़क विकास को अभूतपूर्व गति मिली है और जल्द ही नई योजनाओं का भूमिपूजन कर निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर