Breaking News
Jamshedpur Firing Case Big Succes : टीटू शर्मा और मनोज सरकार गिरफ्तार, बिंदल मॉल फायरिंग की साजिश पर पुलिस का शिकंजा Jamshedpur : टाटा मोटर्स में बोनस समझौता – 14.03% बोनस, अधिकतम ₹87,543 और औसत ₹53,787 Brutal Attack In Jamshedpur : कीताडीह ग्वाला पट्टी में एक युवक की बेरहमी से पिटाई, देखें – दुस्साहस वाला – Video Jamshedpur Police : दुकानदारों को हड़काने और ग्राहकों पर लाठी चार्ज लाठीचार्ज की चारों ओर निंदा, बाबूलाल मरांडी ने कसा मुख्यमंत्री पर ये तंज Concern: बिहार में महिला सुरक्षा पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, बोले- ऐसी सरकार का हिस्सा होने पर शर्मिंदगी महसूस होती है Jamshedpur : सुंदरनगर में गैर आदिवासी जमीन पर धर्म के नाम पर कब्जे का आरोप, निर्माण स्थल में तोड़फोड़, देखें – Video
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : आस्था की 24 वर्षों की परंपरा लेकर बाबा धाम रवाना हुआ नवयुवक कांवरिया संघ का जत्था, देखें – Video

SHARE:

महादेव जी की कृपा समस्त ब्रह्मांड पर बनी रहे : अमरप्रीत सिंह काले, कहा बाबा बैद्यनाथ की कृपा से सभी कांवरिया बंधुओं की यात्रा सफल, सुखद एवं मंगलमय हो

सुल्तानगंज से गंगाजल लेकर 105 किलोमीटर की पदयात्रा कर बाबा बैद्यनाथ का करेंगे जलाभिषेक

फतेह लाइव, रिपोर्टर।

Gambhir Car Associate Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

जमशेदपुर। श्रद्धा, भक्ति एवं आस्था की अखंड परंपरा को आगे बढ़ाते हुए नवयुवक कांवरिया संघ, टाटानगर का पावन कांवरिया जत्था अपने 24वें वर्ष में बाबा बैद्यनाथ धाम में जलाभिषेक के लिए रवाना हुआ।

कांवरिया जत्थे की रवानगी भुइयांडीह स्थित रक्षा काली मंदिर, भालूबासा स्थित श्री श्री विजय बजरंग मंदिर एवं जंबू अखाड़ा तथा पारडीह काली मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना एवं बाबा का आशीर्वाद प्राप्त करने के पश्चात हुई।

कांवरिया बंधु बिहार के सुल्तानगंज स्थित उत्तरवाहिनी गंगा से पवित्र गंगाजल लेकर संकल्प के साथ लगभग 105 किलोमीटर की पैदल यात्रा पूरी कर बाबा बैद्यनाथ धाम पहुंचेंगे। वहां पवित्र गंगाजल से बाबा बैद्यनाथ का जलाभिषेक कर विश्व कल्याण, सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना करेंगे।

इस अवसर पर दिल्ली प्रवास के कारण भाजपा नेता अमरप्रीत सिंह काले ने दूरभाष के माध्यम से नवयुवक कांवरिया संघ के सभी सदस्यों एवं कांवरिया बंधुओं को पावन यात्रा की शुभकामनाएं दीं।

काले ने कहा कि 24 वर्षों से निरंतर जारी यह पवित्र कांवर यात्रा केवल बाबा बैद्यनाथ के चरणों में जल अर्पित करने की यात्रा नहीं, बल्कि सेवा, समर्पण, अनुशासन, आस्था और सनातन संस्कृति का जीवंत प्रतीक है। वर्षों से नवयुवक कांवरिया संघ द्वारा इस परंपरा को पूरी श्रद्धा एवं निष्ठा के साथ आगे बढ़ाया जा रहा है, जो समाज के लिए निश्चित रूप से प्रेरणादायी है।

उन्होंने बाबा बैद्यनाथ से प्रार्थना करते हुए कहा कि सभी कांवरिया बंधुओं की यात्रा सुखद, सुरक्षित, मंगलमय एवं निर्विघ्न हो तथा देवाधिदेव महादेव की कृपा समस्त ब्रह्मांड एवं सभी भक्तों पर सदैव बनी रहे।

इस पावन जत्थे में जूगुन पांडे, बिभाष मजूमदार, जय प्रकाश सिंह, मनीष सिंह, संजय संघी, रवि मंडल, अमित पोद्दार, संतोष मांझी, सागर चौबे, सूरज चौबे, शिव, अभिषेक पांडे, सूरज, बॉबी सिंह, अभिषेक, ब्रजेश, खेमराज, जयराज, गौतम मोदक, हाऊ, कल्लू, प्रणय दास, विष्णु, सौरव रजक, विजय शर्मा, राजेश, रवि, अभिषेक, पिंटू भिरभरिया, गोपाल, मन्नू ढोके, सावन, अजय, समीर राय, शुभम, राहुल, अंशु, पिंटू शर्मा, शंकर, जगदीश, जयराज, मनीष सहित अन्य कांवरिया बंधु शामिल हैं।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर