Breaking News
Jamshedpur : श्री श्री दक्षिणेश्वरी काली मंदिर में उमड़ी भक्तों की भीड़ Sangrur : ਲਾਲਾ ਜਗਤ ਨਰਾਇਣ ਦੇ ਸਮਾਗਮ ’ਚ ਸ਼ਮੂਲੀਅਤ ’ਤੇ ਘਿਰੇ ਮਸਤੂਆਣਾ ਕੌਂਸਲ ਸਕੱਤਰ ਖਹਿਰਾ, ਸਪਸ਼ਟੀਕਰਨ ਦੇ ਕੇ ਮੰਗੀ ਮੁਆਫ਼ੀ: ਸਿੱਖ ਜਥਾ ਮਾਲਵਾ Ranchi : रेलवे स्टेशन पर 8 लाख का 16 किलो गांजा जब्त, नाबालिग पकड़ा गया Ranchi Divison : यात्रियों की सुरक्षा में उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, आरपीएफ रांची को मिला ‘सिक्योरिटी शील्ड’ अवार्ड New Delhi/Jamshedpur : कुड़माली को आठवीं अनुसूची में शामिल करने की मांग तेज, विद्युत महतो समेत चार सांसदों ने अमित शाह से की मुलाकात Jamshedpur : सीजीपीसी के पूर्व प्रधान महेंद्र सिंह बोझा का लंगर होटल ताज में, नामदाबस्ती गुरुद्वारा में होगी अंतिम अरदास

Jamshedpur : मतगणना की तैयारी शुरू, मतगणना कार्मियों को दिया गया प्रशिक्षण

SHARE:

  • परियोजना निदेशक, आईटीडीए ने प्रशिणार्थियों को किया संबोधित,
  • कहा- मतगणना कार्य की संवेदनशीलता को समझते हुए ट्रेनिंग में शंकाओं को दूर करें

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

जिला निर्वाचन पदाधिकारी अनन्य मित्तल के निर्देशानुसार माइकल जॉन सभागार, बिष्टुपुर में पोस्टल बैलेट काउंटिंग स्टाफ एवं ईवीएम काउंटिंग स्टाफ का प्रशिक्षण दो पालियों में आयोजित किया गया. प्रथम पाली में सुबह 10 बजे से दोपहर 01 बजे तक पोस्टल बैलेट की काउंटिंग एवं द्वितीय पाली में दोपहर 2 बजे से 5 बजे तक ईवीएम काउंटिंग से संबंधी प्रशिक्षण दिया गया. परियोजना निदेशक आईटीडीए दीपांकर चौधरी ने प्रशिणार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि मतगणना का काम अत्यंत जिम्मेदारी भरा और संवेदनशील प्रकृति का होता है. इसलिए सभी लोग अपनी शंकाओं को दूर करते हुए अपनी बेहतर कार्यक्षमता के साथ बिना किसी त्रुटि के कर्तव्यों का निर्वहन करेंगे.

इसे भी पढ़ें Devghar : पैसेंजर ट्रेन व ट्रक में टक्कर, इंजन बेपटरी, बड़ा हादसा टला

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

प्रशिक्षण ले रहे अधिकारियों और कर्मचारियों को मतगणना कार्य से जुड़े विभिन्न प्रपत्रों, प्रारूपों तथा रिपोर्टिंग के बारे में विस्तार से बताया गया. उन्हें उनकी जिम्मेदारियों से अवगत कराया गया. ट्रेनर द्वारा निदेशित किया गया कि मतगणना वाले दिन सभी मतगणना कर्मी सुबह पांच बजे कॉपरेटिव कॉलेज स्थित मतगणना हाल में अपनी उपस्थिति दर्ज करायेंगे. मतगणना हॉल में खाने-पीने का सामान, मोबाइल फोन आदि ले जाने की अनुमति नहीं होगी. प्रशिक्षण के दौरान अधिकारियों और कर्मियों की शंकाओं का समाधान जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स ने किया.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर