Breaking News
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : रैफ जवान को हाईवा ने रौंदा, स्थानीयों में आक्रोश

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर

जमशेदपुर के सुंदरनगर थाना क्षेत्र स्थित रैपिड एक्शन फोर्स (रैफ) कैंप के पास रविवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ. रैफ की 106 बटालियन में तैनात जवान महेश राम को तेज़ रफ्तार हाईवा ने टक्कर मार दी. हादसे के वक्त महेश राम अपनी बाइक से कैंप की मुख्य सड़क पार कर रहे थे, तभी जादूगोड़ा की ओर से आ रहे एक तेज़ गति वाले हाईवा ने उन्हें रौंद दिया. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी ज़ोरदार थी कि जवान कई फीट दूर जा गिरे. गंभीर रूप से घायल महेश राम को तत्काल टीएमएच अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां वे वेंटिलेटर पर हैं.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : मानगो उलीडीह खनका रोड में गिरा बिजली का पोल, 24 घंटे से आवागम ठप, बिजली विभाग बना मुकदर्शक

Gambhir Car Associate Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

हादसे के बाद हाईवा छोड़ भागा चालक, पुलिस कर रही तलाश

हादसे के तुरंत बाद हाईवा का चालक वाहन को लेकर गोराडीह पेट्रोल पंप तक ले गया और वहां उसे छोड़कर फरार हो गया. फिलहाल पुलिस ने वाहन को जब्त कर लिया है और चालक की पहचान कर उसे पकड़ने की कोशिश कर रही है. इस घटना के बाद रैफ कैंप में तनाव का माहौल है. रैफ प्रबंधन भी इस सड़क पर हो रही दुर्घटनाओं को लेकर गंभीर हुआ है. पहली बार किसी रैफ जवान को इस तरह की दुर्घटना का शिकार होना पड़ा है, जिससे विभागीय स्तर पर चिंता बढ़ गई है.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : रजक समाज द्वारा आषाढ़ी पूजा का आयोजन – प्रकृति और समाज की शांति एवं समृद्धि के लिए सामूहिक प्रार्थना

गति सीमा के उल्लंघन से परेशान स्थानीय लोग, सख्त निगरानी की मांग

स्थानीय लोगों का कहना है कि रैफ कैंप के पास अधिकतम गति सीमा 20 किमी प्रति घंटा है, लेकिन भारी वाहन यहां 80–100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गुजरते हैं. सड़क पर गति सीमा के बोर्ड लगे होने के बावजूद उसका पालन नहीं हो रहा. अब ट्रैफिक निगरानी, सीसीटीवी कैमरे और बैरिकेडिंग की मांग ज़ोर पकड़ रही है. रैफ कैंप के जवानों और आम नागरिकों दोनों ने प्रशासन से कड़ी कार्रवाई की मांग की है. स्थानीय थाने ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर