Jamshedpur: 5 मई से पूरे साल महाराजा जस्सा सिंह रामगढ़िया का 300 साला जन्म शताब्दी समारोह अंतराष्ट्रीय स्तर पर मनाएगी रामगढ़िया सभा, नई दिल्ली में हुई घोषणा, जमशेदपुर से सात सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल हुआ शामिल

SHARE:

Jamshedpur.
अखिल भारतीय रामगढ़िया विश्वकर्मा महासंघ की बैठक नई दिल्ली में विगत दो मई को आयोजित हुई. राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह रयात के आमंत्रण पर जमशेदपुर रामगढ़िया सभा का सात सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल इसमें शामिल हुआ. इस बैठक में महाराजा जस्सा सिंह रामगढ़िया जी की 300 साला जन्म शताब्दी को समर्पित पूरी दुनिया में 5 मई 2023 से 5 मई 2024 तक जन्मदिवस समारोह आयोजित करने का निर्णय लिया गया.


रामगढ़िया विश्वकर्मा महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह रियात ने सभी से अपील की, कि सभी अपने शहर में कार्यक्रम करके महाराजा जस्सा सिंह के इतिहास और विचार को अंतराष्ट्रीय स्तर पर पहुंचाया जाये. बैठक में शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल, दिल्ली गुरुद्वारा के पूर्व अध्यक्ष परमजीत सिंह सरना, पंजाब सरकार के पूर्व मंत्री हीरा सिंह गाबरिया, रामगढ़िया को-ऑपरेटिव बैंक की चेयरपरसन रंजीत कौर, चढ़दीकला चैनल और पदमश्री जगजीत सिंह दरदी मुख्य रूप से उपस्थित थे. इस मौके पर महाराजा जस्सा सिंह रामगड़िया के जन्मशताब्दी को समर्पित सिक्के का अनावरण किया गया.
प्रतिनिधिमंडल में रामगढ़िया सभा के प्रधान के पी सिंह बंसल, महासचिव ताजबीर सिंह कलसी, सतविंदर सिंह कलसी (बब्बू), गोपाल सिंह भामराह, इंद्रपाल सिंह भामराह, तजिंदर सिंह कलसी, नानक सिंह सग्गु शामिल थे.

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें