Jamshedpur : रतन टाटा का जाना राष्ट्रीय क्षति : सांसद

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

भारतीय उद्योग जगत के प्रमुख स्तंभ एवं टाटा उद्योग समूह के पुरोधा रतन टाटा के निधन पर सांसद बिद्युत बरण महतो ने कहा कि यह एक राष्ट्रीय क्षति है। उनके निधन से जो रिक्तता आई है उसकी भरपाई नहीं की जा सकती है। उनके नेतृत्व में टाटा समूह ने एक कई नए राष्ट्रीय एवं अतंर्राष्ट्रीय मुकाम हासिल किया।

सांसद श्री महतो ने कहा कि झारखंड की धरती पहले से ही टाटा घराने की ऋणी है कि उन्होंने अपने उद्योग की स्थापना के लिए कालीमाटी का चयन कर टाटा नगर और जमशेदपुर को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाई।
सांसद श्री महतो ने कहा कि रतन टाटा चुनौतियों से जुझने वाले बहुत ही संवेदनशील इंसान थे।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads
अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर