WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur Murder Case Update : अफताब आलम हत्याकांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नाबालिग हिरासत में; निशानदेही पर देशी पिस्टल बरामद

SHARE:

मामले में अब तक 10 आरोपी गिरफ्तार, हथियार समेत 2 गोली, मैगजीन और 3 बाइक पहले ही हो चुकी हैं बरामद

फतेह लाइव, रिपोर्टर।

जमशेदपुर में बर्मामाइन्स थाना क्षेत्र के रेलवे कंटेनर यार्ड के पास 2 अगस्त की रात मो. अफताब आलम को जान से मारने की नीयत से गोली मारे जाने और इलाज के दौरान उनकी मौत के मामले में पुलिस ने एक और बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने 9 अगस्त को सुनसुनिया गेट के पास से एक नाबालिग को हिरासत में लिया। उसकी निशानदेही पर कांड में प्रयुक्त एक देशी पिस्टल कैरेज कॉलोनी से बरामद की गई।

Gambhir Car Associate Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

इस संबंध में बर्मामाइन्स थाना कांड संख्या-42/26, दिनांक 03.08.2026 के तहत धारा 190/191(3)/109/61(2)(a)/111(2)(b) बीएनएस एवं 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस के अनुसार, मामले की जांच के दौरान उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर यह कार्रवाई की गई। इस कांड में पूर्व में ही 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है।

पुलिस ने मामले में पहले ही एक देशी पिस्टल, दो गोली, एक मैगजीन और तीन मोटरसाइकिल बरामद की थी। अब नाबालिग की निशानदेही पर एक और देशी पिस्टल बरामद की गई है।

नाबालिग पर पहले से तीन मामले

पुलिस के मुताबिक, हिरासत में लिया गया नाबालिग पूर्व में भी तीन आपराधिक मामलों में आरोपित रह चुका है।

अब तक की बरामदगी

– देशी पिस्टल

– 02 गोली

– 01 मैगजीन

– 03 मोटरसाइकिल

छापामारी दल में शामिल पुलिस पदाधिकारी

1. पु०नि० कुमार सरयू आनंद, सह थाना प्रभारी, बर्मामाइन्स थाना

2. पु०अ०नि० अजय कुमार यादव, बर्मामाइन्स थाना

3. पु०अ०नि० मनीष कुमार, बर्मामाइन्स थाना

4. पु०अ०नि० अभय कुमार, बर्मामाइन्स थाना

5. पु०अ०नि० दुत्ती कृष्ण महतो, बर्मामाइन्स थाना

6. पु०अ०नि० अरविन्द कुमार-2, बर्मामाइन्स थाना

7. स०अ०नि० विश्वा उरांव, बर्मामाइन्स थाना

8. बर्मामाइन्स थाना सशस्त्र बल

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर