Breaking News
Jamshedpur Bar Association : अधिवक्ताओं ने झारखंड हाईकोर्ट में उठाई कल्याण योजनाओं की मांग, मेडिकल इंश्योरेंस और पेंशन पर हुई चर्चा Jamshedpur : साकची में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ मनाया गया तीज महोत्सव, समाजसेवी रानी गुप्ता ने की अगुवाई Jamshedpur : अपर्णा गुहा बनीं महिला फुटबॉल महासंघ की आंतरिक शिकायत समिति की संयोजक Jamshedpur : झामुमो संपर्क कार्यालय में दिवंगत मंत्री सुदित्य कुमार सोनू को दी गई श्रद्धांजलि Jamshedpur : सुदिव्य कुमार सोनू के आकस्मिक निधन पर पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास और विधायक पूर्णिमा ने जताया गहरा शोक Sikh Fedration Uk : ਸਿੱਖ ਮਸਲਿਆਂ ’ਤੇ ਵਾਅਦੇ ਨਾ ਨਿਭਾਏ ਤਾਂ ਯੂਕੇ ਦੇ ਲੇਬਰ ਪਾਰਟੀ ਨੂੰ ਚੋਣਾਂ ’ਚ ਭੁਗਤਣਾ ਪਵੇਗਾ ਖ਼ਮਿਆਜ਼ਾ : ਦਬਿੰਦਰਜੀਤ ਸਿੰਘ
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Saraikela Police Big Succes : माओवादियों के खिलाफ बड़ा ऑपरेशन – जंगल से 5 राइफल, पिस्टल, 309 गोलियां और आईईडी बरामद

SHARE:

पुलिस रिमांड पर लिए गए माओवादी सदस्यों की निशानदेही पर कुचाई और दलमा जंगल में संयुक्त अभियान; आईईडी व डेटोनेटर को बीडीएस टीम ने किया नष्ट

फतेह लाइव, रिपोर्टर।

सरायकेला-खरसावां पुलिस ने माओवादी गतिविधियों के खिलाफ चलाए गए संयुक्त अभियान में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने माओवादी सदस्यों की निशानदेही पर कुचाई थाना क्षेत्र के सिकरम्बा जंगल और चांडिल थाना क्षेत्र के आसनबनी के ऊपर दलमा जंगल से भारी मात्रा में हथियार, जिंदा गोलियां और विस्फोटक बरामद किए हैं।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

पुलिस अधीक्षक कार्यालय से 10 अगस्त को जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, कांड्रा थाना कांड संख्या 18/2026 में गिरफ्तार भाकपा (माओवादी) संगठन के सब-जोनल कमेटी सदस्य रवि सिंह सरदार उर्फ सागर सिंह सरदार उर्फ बिरेन सिंह उर्फ छोटा विजय (28) तथा संगठन के रीजनल कमेटी सदस्य सह बंगाल-झारखंड-ओडिशा सीमांत कमेटी के सदस्य मदन महतो चरण उर्फ शंकर महतो (54) को पुलिस रिमांड पर लिया गया था।

इसी मामले में संगठन के सब-जोनल कमांडर मीना पहाड़िया उर्फ नेपू पहाड़िया (26) को भी पुलिस रिमांड पर लिया गया। पुलिस के अनुसार, रिमांड के दौरान हुई पूछताछ और उनकी निशानदेही के आधार पर हथियार एवं विस्फोटक बरामद करने के लिए झारखंड पुलिस, 209 कोबरा, 26वीं वाहिनी एसएसबी रांची के सहयोग से संयुक्त अभियान शुरू किया गया। अभियान के दौरान माओवादियों द्वारा जंगल में छिपाकर रखे गए हथियार और गोला-बारूद बरामद किए गए।

बरामद हथियार और गोला-बारूद

– .303 रायफल – 2

– .303 रायफल मैगजीन – 3

– .303 रायफल चार्जर – 8

– देशी पिस्टल – 1

– 5.56 एमएम इंसास रायफल – 1

– 7.62 एमएम एसएलआर रायफल – 1

– 7.62 एमएम एसएलआर मैगजीन – 3

– 5.56 एमएम इंसास मैगजीन – 4

– 7.62 एमएम की जिंदा गोलियां – 171

– 5.56 एमएम की जिंदा गोलियां – 126

– 9 एमएम देशी पिस्टल – 1

– 9 एमएम की जिंदा गोलियां – 12

– 9 एमएम देशी पिस्टल मैगजीन – 2

– एक आईईडी एवं दो डेटोनेटर

पुलिस के अनुसार, बरामद आईईडी और दोनों डेटोनेटर को बम निरोधक दस्ता (BDS) की टीम ने मौके पर ही नष्ट कर दिया।पुलिस ने बताया कि अभियान में जिले के विभिन्न थाना प्रभारियों के साथ सरायकेला पुलिस, 209 कोबरा और एसएसबी के सशस्त्र बल शामिल रहे।

संयुक्त अभियान में ये अधिकारी रहे शामिल

अभियान का नेतृत्व पुलिस अधीक्षक मनोज स्वर्गीयारी ने किया। उनके साथ अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सरायकेला अनुभव भारद्वाज, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी चांडिल शिव प्रकाश कुमार, 26वीं वाहिनी एसएसबी के उप समादेष्टा शक्ति सिंह, 209 कोबरा के सहायक समादेष्टा विपुल राज समेत जिले के विभिन्न थानों के पुलिस पदाधिकारी एवं जवान शामिल रहे।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर