Breaking News
Jamshedpur Firing Case Big Succes : टीटू शर्मा और मनोज सरकार गिरफ्तार, बिंदल मॉल फायरिंग की साजिश पर पुलिस का शिकंजा Jamshedpur : टाटा मोटर्स में बोनस समझौता – 14.03% बोनस, अधिकतम ₹87,543 और औसत ₹53,787 Brutal Attack In Jamshedpur : कीताडीह ग्वाला पट्टी में एक युवक की बेरहमी से पिटाई, देखें – दुस्साहस वाला – Video Jamshedpur Police : दुकानदारों को हड़काने और ग्राहकों पर लाठी चार्ज लाठीचार्ज की चारों ओर निंदा, बाबूलाल मरांडी ने कसा मुख्यमंत्री पर ये तंज Concern: बिहार में महिला सुरक्षा पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, बोले- ऐसी सरकार का हिस्सा होने पर शर्मिंदगी महसूस होती है Jamshedpur : सुंदरनगर में गैर आदिवासी जमीन पर धर्म के नाम पर कब्जे का आरोप, निर्माण स्थल में तोड़फोड़, देखें – Video
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur Police keeping a close watch : दाल के डिब्बे में छिपाकर रखी थी ब्राउन शुगर की 50 पुड़िया, जुगसलाई में पुलिस की छापेमारी से मचा हड़कंप

SHARE:

7.88 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ महिला गिरफ्तार, पुलिस के अनुसार सहयोगियों के साथ मिलकर करती थी नशे का कारोबार

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

जमशेदपुर के जुगसलाई थाना क्षेत्र में ब्राउन शुगर के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके घर की रसोई में रखे दाल के डिब्बे से ब्राउन शुगर की 50 पुड़िया बरामद की हैं। बरामद नशीले पदार्थ का कुल वजन 7.88 ग्राम बताया गया है।

Gambhir Car Associate Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

पुलिस के अनुसार, 9 अगस्त को वरीय पुलिस अधीक्षक, पूर्वी सिंहभूम को मिली गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की गई। पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन में तथा पुलिस उपाधीक्षक विधि-व्यवस्था सुमित कुमार के नेतृत्व में टीम गठित कर गरीब नवाज कॉलोनी स्थित महिला के घर पर छापेमारी की गई।

छापेमारी के दौरान रसोईघर में रखे दाल के डिब्बे की तलाशी लेने पर दो कागजी बंडल मिले। दोनों बंडलों में 25-25 पुड़िया थीं। पुलिस ने कुल 50 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद करने का दावा किया है।

पुलिस के मुताबिक पूछताछ में गिरफ्तार महिला ने अपने सहयोगियों के साथ जुगसलाई थाना क्षेत्र में ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री करने की बात बताई है। मामले में जुगसलाई थाना कांड संख्या 61/26, दिनांक 09.08.2026 के तहत NDPS Act की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अन्य बिंदुओं पर भी जांच कर रही है।

गिरफ्तार महिला का परिचय

गिरफ्तार महिला की पहचान हिना उर्फ हेना परवीन, पति मो. फैसल अली खान उर्फ मो. बकार, निवासी गरीब नवाज कॉलोनी, जुगसलाई, जमशेदपुर के रूप में हुई है।

पुलिस टीम में ये रहे शामिल

कार्रवाई में पुलिस उपाधीक्षक विधि-व्यवस्था सुमित कुमार, जुगसलाई थाना प्रभारी गुलाम रब्बानी खां, पुलिस अवर निरीक्षक धनंजय कुमार सिंह, महिला पुलिस अवर निरीक्षक वंदना हांसदा, सहायक अवर निरीक्षक गोपाल पाण्डेय, दिलीप कुमार यादव, गृहरक्षक चालक बिहारी कुमार मिश्रा एवं जुगसलाई थाना रिजर्व गार्ड शामिल रहे।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर