Breaking News
Jamshedpur : जालियांवाला बाग एक्सप्रेस की बहाली पर सिख संगत में खुशी, CGPC के नेतृत्व में चले एकजुट संघर्ष का असर : भगवान सिंह Jamshedpur : व्रतधारियों की मांग पर ‘आरंभ एक नई शुरुआत’ संस्था की सराहनीय पहल, कदमा फार्म एरिया में चिह्नित किए गए नए छठ घाट Special For The Chhath festival : छठ के रंग में रंगा जमशेदपुर, तीखा म्यूजिक जेएसआर ने रिलीज किए छठी मईया के दो नए गीत Jamshedpur : झारखंड पुलिस के सेवानिवृत्त डीएसपी अंजनी कुमार तिवारी का निधन, पुलिस महकमे में शोक की लहर, बीते दिनों ही डीएसपी संजीव कुमार का हुआ था निधन Jamshedpur : सूर्य मंदिर में छठ महोत्सव की भव्य तैयारी, 1,100 जरूरतमंद परिवारों के बीच बांटी जाएगी पूजा सामग्री Jamshedpur : टेल्को रिंग रोड पर स्कूली बच्चों से भरे ऑटो को कार ने मारी टक्कर, आठ बच्चे घायल
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : अमित शाह और राहुल गांधी का रोड शो और जनसभा शनिवार को, चुनाव प्रचार ने पकड़ा जोर

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 के प्रचार अभियान के तहत केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और कांग्रेस नेता राहुल गांधी जमशेदपुर में रोड शो और जनसभाओं के माध्यम से अपनी-अपनी पार्टी के प्रत्याशियों के समर्थन में प्रचार करेंगे।

अमित शाह 9 नवंबर को जमशेदपुर में रोड शो करेंगे, जो जुबिली पार्क गेट से आरंभ होकर भालुबासा चौक पर समाप्त होगा। शाह का यह रोड शो जमशेदपुर पूर्वी और पश्चिमी दोनों विधानसभा क्षेत्रों में होगा। पूर्वी जमशेदपुर से भाजपा प्रत्याशी पूर्णिमा साहू और जमशेदपुर पश्चिम से एनडीए सहयोगी जदयू नेता सरयू राय मैदान में हैं।

Gambhir Car Associate Motion Ads

अमित शाह इसके पहले पोटका विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी मीरा मुंडा के समर्थन में जनसभा को संबोधित करेंगे। शाह की रैली और रोड शो को सफल बनाने के लिए भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है।

दूसरी ओर, कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी 9 नवंबर को जमशेदपुर में रोड शो करेंगे। वे सोनारी एयरपोर्ट पर दोपहर करीब एक बजे उतरेंगे और वहां से मानगो तक रोड शो करेंगे। इसके अलावा राहुल गांधी 8 नवंबर को सिमडेगा और लोहरदगा में भी कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभाएं करेंगे। शनिवार को उनका हजारीबाग के चौपारण में कांग्रेस प्रत्याशी अरुण साहू और बाघमारा के माटीगढ़ा मैदान में जलेश्वर महतो के पक्ष में जनसभाएं प्रस्तावित हैं।

झारखंड में विधानसभा चुनाव के पहले चरण से पहले, इन दोनों नेताओं के दौरे से जमशेदपुर और अन्य क्षेत्रों में चुनावी माहौल गरमा गया है। भाजपा और कांग्रेस दोनों ही पार्टियां अपने वरिष्ठ नेताओं के माध्यम से जनता को लुभाने और विजय संकल्प को मजबूत करने का प्रयास कर रही हैं।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर