Breaking News
Baba Ramdev Jamshedpur Visit : बाबा रामदेव से मिले भाजपा युवा नेता सतबीर सिंह ‘सोमू’, पौधा भेंट कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश Jamshedpur : गौरीशंकर रोड गुरुद्वारा सिख स्त्री सत्संग सभा की प्रधानगी किसी की नहीं, गुरुपर्व के बाद सीजीपीसी देखेगी मामला Jamshedpur : टाटा स्टील डाउनस्ट्रीम प्रोडक्ट्स लिमिटेड यूनियन की बैठक में कर्मचारियों की समस्याएं उठीं, NS ग्रेड का मुद्दा भी प्रमुखता से आया Giridih Sikh’S Activity : गुरबाणी कीर्तन से भक्तिमय हुआ प्रभात फेरी का माहौल, संगत पर बरसाए गए फूल, देखें – Video Jamshedpur : ताइक्वांडो खिलाड़ी रवि शंकर ने बनाया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड Giridih Police : अपराध नियंत्रण को लेकर एसपी सख्त, फरार अपराधियों की गिरफ्तारी और रात्रि गश्ती तेज करने का निर्देश
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur: रोटरी क्लब ने नरभेराम स्कूल के 11वीं के विद्यार्थियों को बताये मानसिक स्वस्थ रहने के गुर, कार्यक्रम के आयोजन से उत्साहित हुए छात्र

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

रोटरी क्लब जमशेदपुर द्वारा आज नरभेराम स्कूल के ग्यारहवीं के छात्रों के लिए मानसिक स्वास्थ पर एक सत्र का आयोजन किया गया। डॉ प्रीति सैनी, परामर्श दाता और मनोचिकित्सक ने इस सत्र में मानसिक स्वास्थ्य के महत्व पर प्रकाश डाला। छात्रों के साथ इस सत्र में उन्होंने कई अनुभव साझा किए और उनसे प्रश्न भी पूछे।इस रोचक प्रश्नोत्तरी में अनेक बातें उभर कर सामने आयीं। शारीरिक स्वास्थ्य के साथ साथ मन का भी स्वस्थ रहना ज़रूरी है । तनाव को कम करने के लिए मन को स्वस्थ रखना होगा।

आत्मविश्वास हो तभी तनाव का सामना किया जा सकता है। सुखी जीवन के लिए स्वस्थ तन और मन दोनों आवश्यक हैं। नकारात्मक विचारों से मानसिक स्वास्थ्य प्रभावित होता है । नरभेराम इंगलिश स्कूल की प्राचार्य श्रीमती परोमिता रॉय चौधरी तथा कमिटी सदस्य श्रीमती वर्षा गांधी श्री देवेश गांधी की उपस्थिति में मानसिक स्वास्थ्य के कारणों पर भी चर्चा हुई।

Gambhir Car Associate Motion Ads

जीवन संस्था की गुरप्रीत भाटिया के अलावा रोटरी क्लब की अध्यक्ष नीता अग्रवाल, सचिव अशोक झा, डॉ रीता झा, रोटेरियन मोनिका बर्मन, मधुलिका अनुपमा सहगल,सपना तलवार, राधिका धनधानिया के साथ अन्य गणमान्य लोग भी इस कार्यक्रम में शामिल हुए।

नीता अग्रवाल ने नरभेराम स्कूल का आभार प्रकट किया और श्री अशोक झा ने गुरप्रीत भाटिया जी को विशेष धन्यवाद देते हुए छात्रों को मनोबल ऊँचा बनाए रखने को कहा। ऊर्जावान प्रेरक डॉ प्रीति सैनी ने अपने इस सत्र में एक अमिट छाप छोड़ी। स्वस्थ रहने के लिए प्रेरित कर संकल्प दिलाया। रोटरी क्लब ऐसे आयोजन के द्वारा समाज में जागरूकता लाने की कोशिश कर रहा है।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर