Jamshedpur : साकची के हर्षदीप की बन्दूक से निकला डबल गोल्ड, राष्ट्रीय निशानेबाजी में मिला प्रवेश

SHARE:

हर्षदीप ने शहर और सिखों का नाम रोशन किया: भगवान सिंह

जमशेदपुर।

साकची में काशीडीह निवासी होनहार निशानेबाज हर्षदीप सिंह ने राज्य स्तरीय निशानेबाजी प्रतियोगिता में दो स्वर्ण पदक जीत कर जमशेदपुर का नाम रौशन किया है. हर्षदीप की सफलता पर भगवान सिंह ने उभरते हुए निशानेबाज को बधाई देते हुए उसे खेलों का भविष्य बताया है.

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

सीजीपीसी ने प्रधान भगवान सिंह ने अपने पंजाब प्रवास के दौरान युवा सिख हर्षदीप सिंह के उज्जवल भविष्य के कामना करते हुए उसे जमशेदपुर और सिखों का गौरव बताया है. उन्होंने घोषणा की है कि सीजीपीसी जल्द ही इस होनहार युवा सिख निशानेबाज का सम्मान करेगी.

गौरतलब है कि 20 वर्षीय काशीडीह लाइन नंबर 15 निवासी सरदार गुरमीत सिंह और रविंदर कौर के पुत्र हर्षदीप सिंह ने रांची स्थित राज्य स्तरीय निशानेबाजी प्रतियोगिता में पॉइंट टू टू ओपन साइट स्टैंडिंग 25 मीटर व 10 मीटर स्टैंडिंग एयर राइफल पीप साइट वर्ग में स्वर्ण पदक जीता. राज्य स्तरीय प्रतियोगिता रांची के खेलगांव में जून 28 से जुलाई 1 तक आयोजित की गयी थी.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर